फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री: 150 करोड़ से अधिक की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम दे सकते हैं 150 करोड़ की योजनाओं की सौगात
विज्ञापन

शिलान्यास व लोकार्पण की तैयारियों में जुटा प्रशासन
ललितपुर। आज बृहस्पतिवार को जिले के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 48 करोड़ 70 लाख 94 हजार की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, वहीं एक अरब दस करोड़ 70 लाख 18 हजार की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
गौरतलब है कि कल्यानपुरा गांव में बन रहे गोवंश आश्रय केंद्र का शिलान्यास करने के लिए योगी का जिले में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहला आगमन हो रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री लगभग चार घंटे पचास मिनट जिले में रहेंगे। दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों को पूरा कर लिया है। सीएम की अध्यक्षता में होने वाली विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक को लेकर अधिकारियों की सांसे थमी हुई हैं। इसके उपरांत वह कल्यानपुरा स्थित गोवंश आश्रय स्थल पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे और ओलावृष्टि के मुआवजे के प्रमाणपत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के द्वारा जनपद में तैयार हो चुकी 110 करोड़ 70 लाख 18 हजार की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा, साथ ही 48 करोड़ 70 लाख 94 हजार रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। लोकार्पण होने वाली योजनाओं में में नगर पालिका की 79 लाख 72 हजार रुपये, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय द्वारा 1 करोड़ 20 लाख 76 हजार रुपये से निर्मित आंगनबाड़ी केन्द्र, जिला पंचायत द्वारा 2 करोड़ 49 लाख 86 हजार रुपये की लागत से निर्मित आँगनबाड़ी केन्द्र, राजकीय पॉलीटेक्निक तालबेहट में 2 करोड़ 82 लाख 82 हजार रुपये से निर्मित छात्रावास, 19 करोड़ 55 लाख रुपये से निर्मित से निर्मित पांच पाइप पेयजल योजना, लोक निर्माण विभाग द्वारा 74 करोड़ 66 लाख 35 हजार रुपये से निर्मित तीन प्रमुख सड़कें, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा 12 लाख रुपये लागत का सीसी रोड, साथ ही 56 लाख रुपये की लागत से तैयार गोवंश आश्रय समिति की गोशाला, आठ लाख लागत का सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का चेकडैम व देवगढ़ में पर्यटन विभाग द्वारा 2 करोड़ 23 लाख रुपये से कराए गए निर्माण कार्य की योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। गोवंश आश्रय स्थल पर 10 लाख 50 हजार की लागत से प्रस्तावित, नगर पालिका द्वारा 10 लाख 22 हजार से फुटपाथ निर्माण, लोक निर्माण विभाग द्वारा 8 करोड़ 78 लाख की लागत से प्रस्तावित सड़क मार्ग, जल निगम द्वारा नेहरूनगर पाइप पेयजल योजना का शिलान्यास किया जाएगा, जिसकी प्रस्तावित राशि 39 करोड़ 71 लाख रखी गई है। प्रशासन द्वारा सभी लोकार्पण व शिलान्यास की शिलापट्टिकाएं तैयार करा ली गईं हैं।
विज्ञापन

-
कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले पहले मुख्यमंत्री होंगे योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक करेंगे। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट में बैठक करने वाले योगी पहले मुख्यमंत्री होंगे। इससे पहले किसी मुख्यमंत्री ने कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक नहीं की है।
विज्ञापन

-
कर सकते हैं स्थलीय निरीक्षण
मुख्यमंत्री लगभग तीस किलोमीटर सड़क मार्ग से गुजरेंगे। इस दौरान वह स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। हालांकि, उनके प्रोटोकॉल में स्थलीय निरीक्षण शामिल नहीं, लेकिन अचानक होने वाले निरीक्षण की संभावना को लेकर अधिकारियों की सांसें थमी हुईं हैं और वह व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। कलेक्ट्रेट से समीक्षा बैठक करने के बाद वह सड़क मार्ग से कल्यानपुरा गांव जाएंगे, इसके बाद वह कचनौंदा बांध पहुंचेंगे। वहां से वह लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इसलिए प्रशासन ने मुख्यमंत्री के लिए दो हैलीपैड बनवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें