बच्चों ने योग का किया अभ्यास और जाना महत्व
ललितपुर। बुधवार को पंतजलि योग महिला समिति ललितपुर द्वारा ग्राम मसौरा खुर्द के पूर्व माध्यमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय दोनों में ही योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों के सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने योग का अभ्यास किया और योग से होने वाले लाभों के बारे में जाना। इस दौरान योग समिति के सदस्यों ने बताया कि इंसान के स्वस्थ रहने के लिए आज के समय में योग अनिवार्य हो गया है। योग से कई बीमारियां दूर होती है। इसके साथ ही योग से हमारी मन भी स्वस्थ्य रहता है, जो पढ़ाई के लिए बेहत जरूरी है। कार्यक्रम का आयोजन योग महिला समिति प्रभारी प्रीति जैन के नेतृत्व में किया गया। इसके साथ ही संगठन प्रभारी चेतना गुप्ता ने बच्चों को योग के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति भी जागरुक किया और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य रुप से कल्पना जैन, मनविंदर कौर, कृष्णा रामायनी, हीरा झां, जय जैन, शहनाज बानों, रंजना सिंह, पूजा आदि उपस्थित रहे।