फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने किए तेरह कचरा स्थल समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका ने किए तेरह कचरा स्थल खत्म
विज्ञापन

ललितपुर।
नगर पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग में सुधार लाने के मकसद से 13 कचरा स्थल समाप्त कर दिए हैं। अब ऐसे स्थानों पर टैक्सी और हाथ ठेला गाड़ी घरों से कचरे का सीधा उठान कर रही हैं।
हर साल शहरों का स्वच्छता सर्वेक्षण कराया जाता है। इस दौरान सर्वे टीम मूत्रालय, शौचालय सहित गलियों की साफ-सफाई देखती है। यही नहीं, जनता का भी मत प्राप्त करती है। उसके आधार शहर को रैंक मुहैया कराई जाती है। नगर पालिका परिषद ने इस बार के सर्वेक्षण में नंबर एक रैंक लाने का बीड़ा उठाया है। बीते दिनों नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने शहर के तेरह कचरा स्थलों को विलोपित कर दिया है। इनमें नगर पालिका बालिका इंटर कालेज, पुरानी बजरिया में बांसा के पास, चौबयाना बरिया के पेड़ के पास, खिरकापुरा में शंकर जी मंदिर के पास, गुलाब बेग उस्मान कांप्लेक्स, एचएम चौराहा, सुपर मार्केट के पास, ललित पैलेस के पास, डा. ताराचंद जैन के घर के पास, नेशनल कान्वेंट स्कूल के पास, चंदेरी नाका के पास, राठौर गार्डन के पास आदि शामिल हैं। इसके पीछे उद्देश्य शहर को साफ-सुथरा रखना है। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अवनींद्र कुमार का कहना है कि शहर को स्वच्छ बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। इसमें कचरा स्थलों को विलोपित करना भी शामिल है। जिन जगहों से कचरा स्थल विलोपित किए गए हैं, उन स्थानों पर घर-घर से कचरा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्षों पहले समाप्त हो चुके स्थलों पर टांगे बोर्ड
नगर पालिका परिषद रैंक बढ़ाने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है। कचरा स्थलों को विलोपित दर्शाने के मामले में भी ऐसा ही किया गया है। खिरकापुरा व चौबयाना में बरिया के पेड़ के पास सहित कई स्थलों पर वर्षों पहले कचरा डलना बंद हो गया था। वर्तमान में इसे सूची में शामिल कर लिया गया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें