फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहल्लेवासी करेंगे चुनाव वहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहल्लेवासी करेंगे चुनाव बहिष्कार
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद के चुनाव में रामनगर के मुहल्लेवासियों ने हिंदू जागरण मंच के नेतृत्व में मुहल्ले की समस्याओं को लेकर चुनाव बहिष्कार करने को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें मुहल्लेवासियों ने बताया कि रामनगर में सुविधाओं को लेकर भारी टोटा है। मुहल्ले में विद्युत के खंबों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं। शहर की सारी गंदगी को ट्रैक्टरों में भरकर रामनगर में डंप कर दिया गया है। जो अधिकतर मुहल्लों से घिरा हुआ है। साथ ही मरे जानवरों को भी यहीं पर डाला जा रहा है। इससे बदबू आ रही है। मुहल्लेवासियों को रहना मुश्किल हो गया। मुहल्ले वासियों में आक्रोश व्याप्त है। इसकी शिकायत कई बार करने के बावजूद भी कोई निराकरण नहीं किया गया। इससे मुहल्लेवासियों ने निर्णय लिया कि किसी भी उम्मीदवार व वार्ड प्रत्याशी को नहीं दिया जाएगा। समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण करने की मांग की है। ज्ञापन पर धीरज कुशवाहा, ओमप्रकाश, योगेंद्र सिंह बुंदेला, रामदेवी राठौर, कंछेदी, मनोहर, ब्रजेश कुशवाहा, राजू खरे, ध्रुव कुमार राठौर, रामसेवक आदि के हस्ताक्षर रहे।
विज्ञापन

------------------------------------------------
प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि चिह्नित करने की मांग
ललितपुर। अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के मंत्री ने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा स्थापित करवाए जाने की मांग को लेकर उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि राठौर समाज बहुसंख्या में है। समाज के सभी लोगों की भावनाएं राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर से जुड़ी हैं। 13 अगस्त को राष्ट्रवीर की जयंती मनाई जाती है। 22 नवंबर को इनकी पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्घांजलि अर्पित की। राठौर समाज ने प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की है। यह मांग कई बार की पर कार्रवाई नहीं की गई। समाज ने भूमि चिह्नित करने की मांग की है। इससे समाज अपने खर्चे पर प्रतिमा की स्थापना कर सके। ज्ञापन पर एआर राठौर के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें