फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में तीन सौ व्यक्तियों के शामिल होने की दी जाए अनुमति

विज्ञापन
बैठक करते व्यापारी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला शामयाना एंड लाइट डेकोरेशन की बैठक में शादी समारोह में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या में कटौती करने पर चिंता जाहिर की गई। वक्ताओं ने कहा कि शादियों में कम से कम 300 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुरेश बडेरा ने कहा कि विवाह के लगन से कई व्यापारी जुड़े हैं, जिनमें शादी घर, लाइट डेकोरेशन, फ्लावर डेकोरेशन, हलवाई, वेटर, किराना व्यापारी, कपड़ा व्यापारी, बैंड बाजे, घोड़ा बग्गी वाले, पुरोहित व अन्य व्यापारियों को विवाह समारोह होने से रोजगार मिलता है, लेकिन लॉकडाउन के कारण शादियां बंद हैं। आमतौर पर फरवरी से लेकर जून तक शादियां होती हैं, यह समय कोराना के लॉकडाउन में निकल गया है। इससे व्यापारियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। ऐसे में उन्हें घर का खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है।
केंद्र सरकार की गाइड लाइन में 50 व्यक्तियों के शादी में शामिल होने की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकार ने संख्या घटाकर 20 लोगों की अनुमति कर दी है जबकि वर-वधु दोनों पक्षों के रिश्तेदार ही कम से कम 50 लोग हो जाते हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से केंद्र के अनुसार ही 50 लोगों के शादी में शामिल होने की अनुमति प्रदान करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया है, जिसमें शादी में कम से कम 300 व्यक्तियों को शामिल होने की अनुमति देने की मांग की। इस मौके पर जिला उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, महामंत्री संजीव जैन, सचिव संजय अग्रवाल, बिहारी लाल राठौर, राकेश जैन, रामगोपाल साहू, राजेश नामदेव, अखिलेश नामदेव, भोले सैनी, मुकेश नामदेव, धर्मेंद्र पटेल, अमित सैनी, प्रेमबिहारी श्रीवास्तव, राहुल पंसारी, मुकेश नामदेव आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें