फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित मिले 30 व्यक्ति, संख्या पहुंची 1548

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रतिदिन नए मरीज निकल कर सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को 30 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर1548 पहुंच गई है। इनमें 22 की मौत हो चुकी और 1032 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण ग्रामीण क्षेत्र की अपेक्षा शहर में अधिक फैल रहा है। शुक्रवार को मिले कोरोना संक्रमितों में शहर के निवासी 23 व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के सात व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। संक्रमित मिले व्यक्तियों में शहर के मोहल्ला तालाबपुरा निवासी चार व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला आजादपुरा निवासी तीन, चौबयाना में तीन, महावीरा में दो व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। मोहल्ला खिरकापुरा, पिसनारी, लक्ष्मीपुरा, सिविल लाइन, पिसनारी, चांदमारी, पुरानी बजरिया, आजादचौक, मण्डी कॉलोनी, पठापुरा के रैदासपुरा और जिला चिकित्सालय में कार्यरत एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में महरौनी में दो स्वास्थ्य कर्मी समेत एक वृद्घ व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। थाना सौजना कस्बा निवासी तीन व जनपद जालौन निवासी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
663 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
स्वास्थ्य विभाग भले ही बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सैंपल ले रहा हो, लेकिन समय पर सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में निगेटिव आने वाला व्यक्ति होम क्वारंटीन में फंस जाता है और कई पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति भी रिपोर्ट के आने तक बेपरवाह होकर घूमते हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है। यहां पर दो सितंबर से अब तक के 663 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपद में 30 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। संक्रमितों से संपर्क कर आइसोलेशन की वार्ता की जाएगी और सुविधा अनुसार उपचार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें