ललितपुर। बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों को चिह्नित करने को लिए गए 2933 सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया। लगातार कम संक्रमित मिलने से रिकवरी दर बढ़कर 98.92 पहुच गई है।
बीते दो दिनों ने कोरोना वायरस संक्रमण की गति थम गई है। लगातार दो दिन से लिए जा रहे सैंपल की जांच में एक भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। लगातार कम संक्रमित मिलने से एक्टिव मरीजों की संख्या में गिरवाट आ रही है, साथ ही रिकवरी दर भी बढ़कर 98.91 पहुंच गई है। हालांकि, संक्रमण का खतरा टला नहीं है, किसी भी तरह की लापरवाही न करके कोविड से बचाव के नियमों का पालन करते रहना चाहिए।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से 2933 व्यक्तियों के सैंपल लिए। इनमें 1441 सैंपल आरटीपीसीआर किट से व ट्रूनॉट से एक और एंटीजन किट से 1491 व्यक्तियों के नमूना लिए गए। इनमें एंटीजन किट की जांच में एक भी व्यक्ति कोविड पॉजिटिव नहीं पाया गया है। वहीं, बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की आई जांच रिपोर्ट में भी कोई व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। इससे राहत रही है।
---
2855 सैंपलों की नहीं आई रिपोर्ट
जिले में कोविड पॉजिटिव का आंकड़ा 12695 पहुंच गया। इनमें अब तक 126 की मौत हो चुकी और 12558 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए। वर्तमान में 11 मरीजों का उपचार चल रहा है। हालांकि बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2855 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है।
---
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2933 के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है।
- डा. देशराज सिंह
एपीडेमियोलॉजिस्ट