ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन अलर्ट बना हुआ है। जहां पर बाहर से आने वाले प्रवासियों की सीमा पर ही स्क्रीनिंग कराकर बसों से गृह जनपद भेजा जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने स्क्रीनिंग के बाद लक्षण पाए जाने पर 29 सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। सभी को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीमा पर स्क्रीनिंग की जा रही है। जिले में अब तक 11,575 लोग बाहर से आए हैं, जिनकी स्क्रीनिंग की गई है। इसके अलावा 992 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं। जिनमें 955 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है तथा 37 अभी लंबित हैं। इनमें से एक व्यक्ति की ही रिर्पोट पॉजिटिव आई थी, जिसकी मृत्यु हो चुकी है। रविवार को 29 व्यक्तियों के सैंपल जांच को भेेजे गए है। सभी को क्वारंटीन किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाहर से आए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसमें लक्षण मिलने पर ही सैंपल भेजे जा रहे हैं। रविवार को 29 लोगों के सैंपल भेेजे गए हैं, जांच आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी