फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंक्चर की दुकान में आग से हजारों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बार। थाना बार के अंतर्गत अज्ञात कारणों के चलते मोटरसाइकिल पंक्चर की दुकान में आग लगने से हजारों रुपये का सामान जल गया है।
विज्ञापन

ग्राम गदयाना मार्ग पर कस्बा निवासी रामचरण पुत्र नाथूराम कुशवाहा चद्दर के खोखे में मोटरसाइकिल एवं साइकिल पंक्चर बनाने की दुकान खोले है। दुकान से परिवार का भरण पोषण करता है। लॉकडाउन के दौरान उसकी दुकान बंद थी। शनिवार की रात में किसी ने दुकान के पीछे चद्दर काटकर आग लगा दी, जिससे उसमें रखा करीब 50 हजार रुपये का सामान जल गया। इसमें मोटरसाइकिल टायर, साइकिल टायर- ट्यूब साइकिल सीट, मोटरसाइकिल आयल एवं विभिन्न कल पुर्जे जल गए। सुबह पड़ोसियों ने इसकी जानकारी दुकानदार को दी। इस वजह से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इस मामले में दुकानदार ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना बार जाकर शिकायतीपत्र देकर कार्रवाई करने और प्रशासन से आर्थिक सहयोग देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें