फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2735 सैंपलों की जांच में एक बालक समेत तीन मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2735 व्यक्तियों के सैंपल की जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक बालक भी है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्न सैंपल बूथ कलेक्शन सेंटरों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 2735 व्यक्तियों के सैंपल लिए थे। इनमें 1383 सैंपल आरटीपीसीआर किट से और एंटीजन किट से 1352 व्यक्तियों के नमूने लिए गए। इसमें एंटीजन किट से लिए गए सैंपल की जांच में दो व्यक्ति व बीते दिनों के आरटीपीसीआर सैंपलों की जांच रिपोर्ट में एक संक्रमित पाया गया है। इनमें दो संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। एक संक्रमित से संपर्क किया जा रहा है। संक्रमितों में शहर के मोहल्ला डोंड़ाघाट निवासी 13 वर्षीय बालक व 33 वर्षीय व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक बार के ग्राम देवरान निवासी 33 वर्षीय युवती संक्रमित है।
जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 12698 पहुंच गया है। इनमें अब तक 126 की मौत हो चुकी और 12559 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 13 मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं, बीते दिनों आरटीपीसीआर जांच को भेजे गए 2890 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। राहत यह है कि रिकवरी दर बढ़कर 98.90 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए 2735 व्यक्तियों के सैंपल की आई जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
डॉ. देशराज सिंह, एपीडेमियोलॉजिस्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें