ललितपुर। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कोविड वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 1758 युवाओं ने पहला टीका लगवाया। वहीं 44 से अधिक उम्र के 970 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस तरह से 2728 लाभार्थियों को वैक्सीनेशन किया गया।
कोरोना से बचाव को लेकर कोविड वैक्सीनेशन टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। टीकाकरण में लाभार्थियों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में वैक्सीन के वायल कम होने से सीमित लोगों को ही टीकाकरण किया जा रहा है। शिविर में स्पॉट पर ही पंजीयन कर वैक्सीनेशन किया जा रहा है।
शुक्रवार को को जिला अस्पताल परिसर में स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 107 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। सीडीओ कार्यालय में 51, शहर के जगदीश मार्केट में 34, सुधासागर इंटर कॉलेज में 60, लिटिल फ्लावर 85, पिसनारी में 42, रावर इंटर कॉलेज में 96, रैन बसेरा में 102 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 218, जखौरा 245, सीएचसी मड़ावरा में 256, महरौनी में 133, बार में 282, तालबेहट 147 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं 44 वर्ष से अधिक उम्र के 970 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया। डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के 970 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।