फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार क्षेत्र में 2700 को किया पाबंद, 145 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
police jeep.jpeg - फोटो : police jeep.jpeg
विज्ञापन
बार (ललितपुर)। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के निर्देशन में काम करते हुए थाना बार पुलिस ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कमर कस ली हैं। यहां अभी तक 2700 लोगों को पुलिस ने जहां पाबंद किया है वहीं 145 पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक 2700 लोगों को पाबंद किया हैं। वहीं छह आपराधिक किस्म के लोगों पर गुंडा एक्ट व 145 लोगों के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई अमल में लाई गई है। बार पुलिस ने अभी तक अलग-अलग अभियुक्तों के माध्यम से 24 असलहे व 34 कारतूस बरामद किए गए हैं और लगभग 1000 लीटर शराब बरामद करते हुए कार्रवाई की है। थाना प्रभारी ने बताया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए जिन लोगों के पास या प्रत्याशियों के कब्जे से अन्य प्रदेशों से लाई गई शराब बरामद होगी या कोई प्रत्याशी शराब बांटते हुआ पकड़ा गया तो उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्रत्याशियों से अपील की है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मास्क लगाकर और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ अपना प्रचार-प्रसार करें। वहीं, बार पुलिस ने गदयाना में प्रधान पद के प्रत्याशी अनुराग सिंघई के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें