फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी समर्थकों ने किया पुलिस पर पथराव, चौकी इंचार्ज व सिपाही घायल

विज्ञापन
police.jpeg - फोटो : police.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बरौदाडांग में प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थकों ने रैली निकालने को लेकर पुलिस से विवाद होने पर पथराव कर दिया। पथराव से चौकी इंचार्ज पारौन और एक सिपाही घायल हो गया। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उपद्रवी भाग चुके थे। घायल चौकी इंचार्ज और सिपाही को सीएचसी बार में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम बरौदाडांग में शुक्रवार को दोपहर में एक प्रधान प्रत्याशी के समर्थक क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे। रैली की जानकारी मिलने पर क्षेत्र में भ्रमण कर रहे पारौन चौकी इंचार्ज अभिषेक कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वहां पहुंच गए। इसी दौरान पुलिस और रैली निकाल रहे प्रधान प्रत्याशी के समर्थकों में कुछ कहासुनी हो गई। इस पर प्रत्याशी के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे चौकी इंचार्ज के सिर पर और सिपाही भरत पाल के पैरों में पत्थर लगने से वह दोनों घायल हो गए। जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक समर्थक वहां से भाग निकले। घायल चौकी इंचार्ज व सिपाही को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बार पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। थानाध्यक्ष बार अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें