फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सम सेमेस्टर की परीक्षा में 27 छात्र रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षा रविवार को कस्बा बांसी स्थित सुदर्शन डिग्री कॉलेज में हुई। प्रथम पाली में बीए चतुर्थ सेमेस्टर के संचार कौशल एवं व्यक्तित्व विकास, बीएससी छठवें सेमेस्टर की बॉटनी का पेपर हुआ। दूसरी पाली में बीए के चतुर्थ सेमेस्टर की शारीरिक शिक्षा एवं योग का पेपर हुआ। तीसरी पाली में बीए द्वितीय सेमेस्टर की प्राथमिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा एमए द्वितीय सेमेस्टर हिंदी का पेपर हुआ। तीन पालियों में 824 परीक्षार्थी शामिल हुए और 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

परीक्षा से पूर्व परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी ली गई। सचल दल भ्रमणशील रहा और संदिग्ध परीक्षार्थियों की तलाशी ली। केंद्राध्यक्ष डॉ सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि नकल सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। इस दौरान संजू यादव, शिवानी सोनी, अमरेंद्र कुमार लाल, डॉ. सल्लन अली, नरेंद्र सिंह बुंदेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें