फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिणय सूत्र में बंधे 27 जोड़े

Fri, 12 Jun 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
बृहस्पतिवार को श्री तुवन मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का कन्या विवाह महोत्सव कार्यक्रम प्रदेश के माध्यमिक शिक्षामंत्री विनोद कुमार सिंह के मुख्य आतिथ्य व पूर्व सांसद सुजान सिंह बुंदेला की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। तालाबपुरा स्थित श्रीनृसिंह मंदिर से सुबह 27 दूल्हे घोड़ों पर सवार होकर सावरकर चौक, घंटाघर, कंपनी बाग होते हुए बैंड बाजों के साथ तुवन मंदिर पहुंचे। बारात का जगह-जगह स्वागत किया गया।
तुवन मंदिर प्रांगण में बारात पहुंचने पर सभी दूल्हों का द्वारचार टीका संपन्न हुआ। अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम एवं महाराणा प्रताप के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करने के उपरांत सभी 27 वर व कन्याओं का वर माला कार्यक्रम संपन्न कराया। इसके बाद रीति रिवाज व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विवाह संपन्न हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंदन सिंह रौतेला, ए के सिंह, बीएम गौतम, उमाकांत सिंह, ओमप्रकाश सिंह, आलोक सिंह, यूपी सिंह, शिवकुमार सिंह तोमर, राजकुमार सिंह, चंद्रभान सिंह, भागवत सिंह, उदय सिंह, उमाशंकर सिंह, कामता प्रसाद सिंह, शिवनारायण सिंह परिहार, मुन्नी सिंह, विवेक सिंह, बृजेश सिंह आदि ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने के लिए मंच से विचार रखे। समिति के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। संचालन जय हिंद सिंह परमार व बॉबी राजा ने किया। आभार मुन्ना सिंह चौहान एवं बृजेन्द्र सिंह परमार ने जताया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह परमार, भगवत सिंह बैस, धर्मेंद्र सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, नारायण सिंह सेंगर, रजऊ राजा, भोलेराजा, रवींद्र सिंह, जयहिंद सिंह, महेंद्र सिंह, श्रीनारायन पांडेय, डग्गी राजा, चाली राजा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें