ललितपुर-तालबेहट। पांच तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस पर 261 शिकायतें आईं, जिनमें मात्र 31 शिकायतों का निस्तारण किया जा सका। जिलाधिकारी अमनदीप डुली ने कहा कि अधिकारी जनशिकायतों का निस्तारण प्रत्येक दशा में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कराएं, इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम व एसपी ने तालबेहट तहसील में फरियादियों की शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि यहां उपस्थित प्रत्येक अधिकारी जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस दौरान एसपी मोहम्मद मुश्ताक, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अंकुर श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ इम्तियाज हुसैन, डीएफओ गौतम सिंह, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी तालबेहट भूपेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी डीएस दयाल, परियोजना निदेशक दीपक यादव, सीओ रक्षपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में एसडीएम मनीष कुमार विश्वकर्मा व सीओ अजय कुमार ने शिकायतें सुनीं। महरौनी में एसडीएम मदन मोहन गुप्ता एवं क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्र ने जनता की शिकायतें सुनीं। तहसीलदार तनवीर हसन, नायब तहसीलदार धीरेंद्र कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रामकुमार पुरोहित, प्रभारी निरीक्षक महरौनी राजा दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
-
रजिस्टर पर पद नाम सहित करें हस्ताक्षर
जिलाधिकारी ने उपस्थिति रजिस्टर पर अधिकारियों को हस्ताक्षर करते समय पद नाम अंकित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिससे यह स्पष्ट हो सके कि विभागीय अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति कितने संजीदा हैं।
000
अधिवक्ताओं ने किया सम्मान : पहली बार तहसील आए जिलाधिकारी का तहसील बार के पदाधिकारियों ने शॉल, श्रीफल एवं माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर बार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल, पूर्व मंत्री कृपाल सिंह आदि मौजूद रहे।