फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 257 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गिन्नौट बाग में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 257 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस वर्ष का यह तीसरा आयोजन है। इससे पहले सौ-सौ जोड़ों की शादी कराई गई थी।
समाज कल्याण विभाग से अनुसूचित जाति-जनजाति, अन्य पिछड़ा व सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग की कन्याओं के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चल रही है। गिन्नौट बाग परिसर में आयोजित विवाह समारोह में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि इस योजना से गरीबों को अपनी बेटी की शादी की चिंता खत्म हो गई है। सरकार परंपरागत तरीके से न सिर्फ विवाह कराती है, बल्कि दुल्हन को आर्थिक सहायता भी देती है। दुल्हन को आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई जाती है। अब किसी पिता को बेटी की शादी के लिए कर्ज में नहीं डूबना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यमंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर पंथ ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ सरकार सभी समाज व जाति धर्म के लोगों को दे रही है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश गोस्वामी, केदारनाथ तिवारी, हरिओम निरेजन, मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे, समाज कल्याण अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें