फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 प्रतिश डाटा मिलने से गड़बड़ाई विद्युत बिलिंग

Wed, 16 Sep 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग को नगर में छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पूर्ण डाटा उपलब्ध नहीं होने के कारण बिलिंग प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन


नगर में 23 हजार घरेलू व 3,500 से अधिक कॉमर्शियल बिजली उपभोक्ताओं की बिलिंग एक कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराई जा रही है। नगर में हर माह की दस तारीख को लखनऊ से डाटा प्राप्त होने के बाद मीटर रीडरों द्वारा घर-घर जाकर विद्युत बिलिंग का कार्य स्पॉट बिलिंग मशीनों से किया जाता है। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने 14 मीटर रीडरों को लगाया है। लेकिन, छह दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मात्र 25 प्रतिशत डाटा ही उपलब्ध हो सका है। कार्यदायी संस्था ने लखनऊ हेड क्वार्टर के अधिकारियों को डाटा उपलब्ध कराने को पत्राचार किया है, लेकिन इसके बाद भी संपूर्ण डाटा प्राप्त नहीं हो सका है। ऐसे में इस बार शत-प्रतिशत बिलिंग किया जाना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


वहीं, इस माह कुछ महत्वपूर्ण त्योहारों व अन्य अवकाशों पर कार्यालय बंद रहने हैं, ऐसे में इस बार नगर में विगत महीनों के मुकाबले काफी कम बिलिंग होने की संभावना जताई गई है। यदि लखनऊ से शीघ्र डाटा उपलब्ध नहीं होता है तो इस बार बिलिंग प्रभावित होने के साथ-साथ राजस्व भी प्रभावित हो सकता है, जो विभाग के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें