फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के अलग-अलग मामलों में 23 के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में सात अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट के मामलों में 23 व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाली के अंतर्गत ग्राम कल्यानपुरा में गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने लाड़कुंवर पत्नी सुजान की तहरीर पर गांव के करन पुत्र लट्टू समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी प्रकार नगर के मोहल्ला घुसयाना में मारपीट के मामले में जावेद पुत्र जमील की तहरीर पर मोहल्ला निवासी गोलू यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना तालबेहट पुलिस ने ग्राम कड़ेसरा बांसी निवासी बब्बूराजा की तहरीर पर गाली-गलौज कर मारपीट करने के आरोप में गांव के इंद्रपाल सिंह पुत्र जयहिंद सिंह समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसी प्रकार थाना जाखलौन पुलिस ने ग्राम खिरियामिश्र निवासी रामप्रकाश यादव की तहरीर पर गाली-गलौज कर मारपीट करने के मामले में दिनेश पुत्र देवी यादव समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना पाली पुलिस ने ग्राम बरौदिया रायन निवासी राजू पुत्र नाथूराम राजपूत की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में गांव के थान सिंह पुत्र परम राजपूत समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, थाना बार पुलिस ने मारपीट के मामले में ग्राम भैलोनीलोध निवासी जयकुवंर पत्नी राकेश की तहरीर पर गांव के दिनेश पुत्र झलौने समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना नाराहट पुलिस ने ग्राम पिपरिया डोंगरा निवासी भूपेंद्र पुत्र जगदीश सिंह की तहरीर मारपीट के मामले में संतान सिंह पुत्र इमरत सिंह समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें