फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 बसों का रूट तय किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। वैश्विक बीमारी नोवल कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लॉकडाउन से थमे बसों के पहिए रफ्तार पकड़ेंगे। इसके लिए परिवहन निगम ने जिले में 15 बसों का रूट तय कर दिया है। यह बसें तहसील मुख्यालयों में साथ अन्य जिलों में भी संचालित होंगी। लेकिन बसों का संचालन झांसी व ललितपुर के जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते हुए लॉकडाउन में यातायात बंद होने से लोगों को आवागमन की जटिल समस्या खड़ी हो गई है, लेकिन जनपद में संक्रमण न होने से यह ग्रीन जोन की श्रेणी में आता है। जहां पर शासन ने बाजार के खुलने के बाद अब बसों के संचालन पर अनुमति दी है। इसके चलते उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट व बसों का संचालन निर्धारित कर लिया है। जिले में 15 बसों का संचालन किया जाएगा। दस बसें जनपद के अलावा अन्य जनपदों के लिए चलाई जाएंगी। पांच बसें जिले की सभी तहसीलों को मुख्यालय से जोड़ेंगी। इससे अब यातायात की सुविधा हो सकेगी।
--------
इन रुटों पर चलाई जाएंगी बसें
- दो बसों का संचालन झांसी से मदनपुर हाल्ट करेगी। जहां से मड़ावरा, महरौनी, ललितपुर और तालबेहट होते हुए हरपालपुर, बांदा व कर्वी के लिए चलाई जाएगी। इसी प्रकार दो बसें झांसी से मदनपुर जाएंगी। यहां से सुबह छह बजे से हरपालपुर, पनबाड़ी, राठ, हमीरपुर से घाटमपुर के लिए चलाई जाएगी। इसके अलावा दो- दो बसें मदनपुर से फतेहपुर, गुढ़ा से हमीरपुर, बार से भोगनीपुर होते हुए माती तक जाएंगी। इसके अलावा पांच बसे जिले की सभी तहसीलों को जोड़कर मुख्यालय तक पहुंचेंगी।
विज्ञापन

--------
बसों के लिए रूट व बसों की संख्या निर्धारित की गई है। झांसी व ललितपुर के जिलाधिकारी की अनुमति के बाद ही बसों का संचालन किया जाएगा।
- रामलवट- सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक झांसी डिपो
-----------
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ग्रीन जोन में प्राइवेट बसों के संचालन का प्रावधान है। लेकिन, शर्तों पर खरे न उतरने के कारण निजी बस यूनियन ने बस न चलाने का निर्णय लिया है। इसलिए प्राइवेट बसें नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

- सुरेंद्र अग्रवाल, यात्री कर अधिकारी, परिवहन विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें