फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 बंदी समेत 44 मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
covid 19 - फोटो : covid 19
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना वायरस संक्रमण ने जिला कारागार पर प्रहार कर दिया है। यहां पर लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। मंगलवार को कोरोना जांच के दौरान 23 कैदी समेत 44 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2452 पहुंच गई है। इनमें 38 संक्रमितों की मौत हो चुकी और 2117 संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण ने जिला कारागार को चपेट में ले लिया है। बीते दिन 20 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिस पर जिला प्रशासन ने सभी के जांच के निर्देश दिए। जिस पर मंगलवार को हुई कोविड-19 जांच के दौरान 23 कैदियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमण को रोकने के लिए जेल में आईसोलेशन वार्ड बनाया गया है। यहां पर चिकित्सीय टीम निगरानी के लिए लगाई गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न कोरोना जांच शिविरों में लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में 21 अन्य व्यक्ति कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें मोहल्ला आजादपुरा निवासी तीन और मोहल्ला पिसनारी, रावरपुरा, नदीपुरा, मवेशी बाजार, जेल के पास निवासी, गांधी नगर, सिविल लाइन निवासी एक-एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बार के ग्राम बुरागांव निवासी पांच, ग्राम उदयपुरा निवासी एक, कस्बा तालबेहट, महरौनी कस्बा निवासी एक-एक, ब्लॉक बिरधा अंतर्गत ग्राम बारौद, कस्बा बांसी के टेकीपुरा व मध्यप्रदेश के चंदेरी निवासी एक-एक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
1132 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी
आरटीपीसीआर जांच को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लिए गए सैंपल की रिपोर्ट समय पर नहीं आ रही है। ऐसे में सैंपल वाला व्यक्ति रिपोर्ट आने तक क्वारंटीन बना रहता है। यहां पर बीते चार दिनों से अब तक के 1132 व्यक्तियों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 44 व्यक्तियों में जांच के दौरान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें 23 जिला कारगार के कैदी हैं और 21 अन्य व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।
- डॉ. प्रतापसिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें