प्राथमिक विद्यालय की क्लास में मिला अजगर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। ब्लाक जखौरा के ग्राम मसौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा में करीब दस फुट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। प्रधानाध्यापक अनंत तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती देहरे बाबा मसौरा कलां में सुबह करीब नौ बजे स्कूल के कक्षा कक्ष खोले गए। इसी दौरान एक कक्ष में करीब 10 फुट लंबा अजगर सांप पाया गया। इसकी सूचना तत्काल खंड शिक्षा अधिकारी को डायल 102 और वन विभाग के कर्मियों को दी गई। डायल 102 के पुलिस कर्मियों ने व मसौरा खुर्द के सीताराम पटेल ने सांप को पकड़कर वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वन कर्मियों ने उसे जंगल में छोड़ दिया।