संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। हजरत बाबा सदनशाह की दरगाह पर उर्स के बाद शुक्रवार को सामूहिक निकाह का आयोजन हुआ। 23 जोड़ों का बाबा के दरबार में इमामों ने निकाह कराया।
दरगाह परिसर में इज्तिमाई शादियां को लेकर सुबह से ही रौनक थी। इज्तिमाई (सामूहिक) शादियों के लिए सुबह से पंजीकृत किए गए जोड़े अपने रिश्तेदारों के साथ आए। जुमे की नमाज के बाद मुफ्ती मोहम्मद आदिल रजा कादरी, शहर पेश इमाम हाफिज मुवीन खान के अलावा रब्बानी मौलाना, हाफिज हारुन खान, हाफिज अनस खान व अन्य इमामों ने 23 जोड़ों का निकाह कराया। जोड़ों ने कुबूल है...कुबूल है... कुबूल है कहा तो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी ने नए जोड़ों की दुआएं दीं।
दरगाह परिसर में नए जोड़ों के रिश्तेदारों का मजमा लगा रहा। इत्जिमाई शादियों में जिन वर वधू का निकाह कराया गया, उनमें नगर क्षेत्र के अलावा आसपास के ग्रामीण अंचलों एवं अन्य जनपदों टीकमगढ़, झांसी, सागर, मुरैना, चंदेरी, अशोकनगर, पृथ्वीपुर आदि से आए थे। इस दौरान नायब सदर अब्दुल रहमान कल्ला, प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री मोहम्मद नसीम, शाकिर अली, महासचिव अरमान कुरैशी आदि शामिल रहे।
..........
ये रहे सहयोगी
इज्तिमाई शादियों में उपहार व नगद राशि देने वालों में खुर्शीद, हाजी चौधरी रफीक अहमदाबाद, पप्पू राइन, अशफाक राइन, राजकुमार राजू सिंधी, भोला कानपुर वाले आदि ने प्रमुख रूप से सहयोग किया।