फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल मिलाकर 2288 नामांकन पत्रों की हुई बिक्री

विज्ञापन
voter id.jpg - फोटो : voter id.jpg
विज्ञापन
तालबेहट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म बिक्री मंगलवार को भी हुई। प्रधान पद के 842, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 715 और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 629 नामांकन पत्र खरीदे गए। कुल मिलाकर 2288 नामांकन पत्रों की बिक्री हो चुकी है।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम प्रधान के 66, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 101 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 281 नामांकन फार्मों को मिलाकर कुल 448 नामांकन फार्मों की बिक्री हुई। विभिन्न पदों के लिए लगभग 2300 नामांकन फार्म बिक चुके हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन फार्म जमा करने का समय जैसे- जैसे नजदीक आता रहा है। नामांकन फार्म बिक्री का ग्राफ वैसे- वैसे तेजी से बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को ग्राम प्रधान के आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के क्रमश: 56 और 10 को मिला कर कुल 66, क्षेत्र पंचायत सदस्य के क्रमश: 83 व 18 तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 228 और 53 नामांकन फार्मों को मिलाकर कुल 448 नामांकन फार्म बिके।
सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी
तालबेहट। दो दिवसीय नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार से जनपद के समस्त विकासखंड मुख्यालयों पर प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जाएगा। इसके लिए तालबेहट विकासखंड मुख्यालय पर कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी अर्जित प्रकाश ने बताया कि नामांकन स्थल पर लोगों की भीड़ कम करने के लिए मुख्य गेट पर एक बार में कम से कम लोगों को जाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वाहनों पर रोक के लिए दोनों ओर बैरियर लगाए गए है। नामांकन फार्म जमा कराने की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए फोटोग्राफी कराई जाएगी। इसके अलावा पूरे परिसर में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरें भी लगाए गए हैं।
फार्म जमा करने लिए बनाए गए 16 काउंटर
तालबेहट। नामांकन फार्म जमा करने के लिए आठ न्याय पंचायतों के लिए16 काउंटर बनाए गए है। आठ पर ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों तथा आठ पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन फार्म जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें