फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान शिविर: मड़ावरा अमर उजाला फाउंडेशन की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
रक्तदान शिविर: मड़ावरा अमर उजाला फाउंडेशन की खबर
विज्ञापन

19 महादानियों ने किया रक्तदान
- अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मड़ावरा में लगा रक्तदान शिविर
ललितपुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 19 लोगों ने एक-एक यूनिट रक्तदान किया। इसके अलावा तमाम लोग ऐसे भी रहे, जो शिविर में रक्तदान करने पहुंचे, परंतु स्वास्थ्य कारणों से उनका रक्त नहीं लिया गया।
जिला अस्पताल के हृदय रोग निदान केंद्र में शिविर का शुभारंभ सुबह दस बजे हुआ। समय से पहले ही यहां रक्तदान के लिए लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। रक्तदान करने आए लोगों से पहले एक फार्म भरवाया गया और उसके बाद अस्पताल की टीम ने उनका चिकित्सीय परीक्षण किया। सब कुछ सही पाए जाने पर उन्हें रक्तदान की स्वीकृति दी गई। जबकि, इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार ने किया और खुद भी रक्तदान करते हुए अन्य लोगों को प्रेरित किया। इस अवसर पर चिकित्सकों ने कहा कि रक्तदान में वह शक्ति है, जो जीवन को बचा सकती है। यही वजह है कि रक्तदान को महादान माना जाता है। रक्त को कृत्रिम रूप से बनाया नहीं जा सकता है, यह एक व्यक्ति द्वारा दूसरे जरूरतमंद व्यक्ति को दिया जा सकता है। इस दौरान उन्होंने रक्तदान से जुड़ी भावना को जन-जन तक पहुंचाने की अपील करते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन्होंने किया रक्तदान
रक्तदान शिविर में चिकित्सा अधीक्षक डा. अशोक कुमार, रिजवान खान सनी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, जयराम निरंजन, प्रियंक जैन छोटू, वाहिद खान, धर्मवीर भटनागर, कानूनगो कालूराम, चक्रेश जैन, मदन खटीक, पप्पू सिंह, विक्रम सिंह राजा, धर्मेंद्र सिंह, प्रदीप राजा, रवि कुशवाहा, चंद्रकांत भटनागर, राजेश सेन, इंद्रपात सिंह, रमेश श्रीवास्तव ने रक्तदान किया।
-
इनका मिला सहयोग
स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक के बालमुकुंद साध, आशीष गोस्वामी, प्रतिभा सेन समेत पूरी ब्लड बैंक की टीम का सहयोग रहा।
-
रक्तदान के ये लाभ बताए
-----------------------
- ब्लड प्रेशर नियंत्रित होता है
- कैलोरी खर्च होती है, तो शरीर की चर्बी घटती है
- ह्रदय रोग की 33 फीसदी आशंका कम हो जाती
- शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा घटती है
- रक्तदान करने से नई कोशिकाओं का सृजन होता है।
- नियमित अंतराल में रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें