फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमान्य विद्यालयों पर लगातार महरवान बेसिक शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमान्य विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग मेहरबान
विज्ञापन

- रिपोर्ट दर्ज कराना तो दूर सूची भी तैयार नहीं कर पाए अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद में बिना मान्यता के संचालित हो रहे अमान्य विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने में जिला बेसिक शिक्षा विभाग मेहरबान बना हुआ है। प्रदेश के अन्य जनपदों में जहां अमान्य विद्यालयों को बंद करवाकर संचालकों पर मुकदमा दर्ज करवाया जा रहा है। वहीं, ललितपुर के विद्यालयों की सूची भी तैयार शिक्षा विभाग तैयार नहीं कर पाई है।
योगी सरकार ने प्रदेश में चल रहे अमान्य विद्यालयों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बीते सत्र प्रदेश भर में सख्ती से अभियान चलवाया। कई जनपदों में शासन के आदेशों के क्रम में अमान्य विद्यालयों को चिह्नित करके उन्हें बंद कराया गया और कईयों के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत कराए हैं। पिछले सत्र से अभी तक जनपद में संचालित कितने अमान्य विद्यालयों को बंद कराया गया और कितनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है, इसकी सूचना शासन ने मांगी है। अमान्य विद्यालयों पर की गई कार्रवाई की मांगी गई सूचना का पत्र विगत 22 जून को उप शिक्षा निदेशक गणेश कुमार ने जारी किया था और 28 जून तक हर हाल में सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन विभाग अभी तक शासन को सूचना उपलब्ध नहीं करा पाया है। शासन के पत्र से चेते जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मायाराम ने बीते 26 जून को सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर अमान्य विद्यालयों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सूचना मांगी है। गौरतलब है कि इससे पहले भी शासन ने लगभग हर महिने अमान्य विद्यालयों के खिलाफ कार्रवाई करने और अमान्य विद्यालयों के खिलाफ की गई कार्रवाई की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मांगी है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों द्वारा इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई है। पिछला पूरा एक सत्र बीत गया है कि शासन के लागातर निर्देशन के बाद भी अमान्य विद्यालयों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराना तो दूर की बात इन अमान्य विद्यालयों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ नोटिस तक जारी नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


मड़ावरा व बार की तैयार है सूची लेकिन कार्रवाई शून्य
शासनादेश के क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देशन पर मड़ावरा के खंड शिक्षा अधिकारी ने करीब 10 माह पूर्व बीते सत्र में अपने मड़ावरा ब्लॉक क्षेत्र में संचालित 18 अमान्य विद्यालयों की सूची 28 अगस्त को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पेश की थी। इसमें मड़ावरा क्षेत्र के सरस्वती शिशु मंदिर बगौनी, मानस बाल विद्या मंदिर ककरुवा, मार्डन पब्लिक स्कूल अर्जुन खिरिया गौना, सरस्वती शिशु मंदिर अर्जुन खिरिया, संस्कृति कान्वेंट स्कूल ककरुवा, अवंतीबाई स्कूल सिंगवारा, लिटिल फ्लावार स्कूल बम्हौरीकलां, एमवी पब्लिक स्कूल भौंतीमड़ावरा, शिव कांवेंट पब्लिक स्कूल जलंधर, मदर्स प्राइड कान्वेंट स्कूल मड़ावरा, स्वामी ब्रम्हानंद बाल विद्या मंदिर मड़ावार, गोल्डन किड्स पब्लिक स्कूल मड़ावरा, वेलफेयर पब्लिक स्कूल बछरई, श्रीराधाकृष्ण विद्या मंदिर नाराहट, सनराइज पब्लिक स्कूल गिरार, मां शारदा विद्या मंदिर गिरार, शिव कांवेंट पब्लिक स्कूल पहाड़ीकलां और मां सरस्वती विद्या निकेतन गुरयाना स्कूलों के नाम शामिल हैं। लगभग एक वर्ष बीतने वाले है, लेकिन अभी तक इन विद्यालयों के खिलाफ की गई कार्रवाई शून्य है। हाल ही में इनमें से तीन विद्यालयों एमवी पब्लिक स्कूल भौंती मड़ावरा, स्वामी ब्रम्हानंद बाल विद्या मंदिर मड़ावार और शिव कान्वेंट पब्लिक स्कूल पहाड़ीकलां ने इस सत्र में बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता ले ली है। इसी तरह बीते सत्र में 11 सितंबर 2017 में बार के खंड शिक्षा अधिकारी ने भी अपने क्षेत्र में संचालित 06 अमान्य विद्यालयों की सूची बीएसए कार्यालय में उपलब्ध कराई थी, लेकिन अभी तक उनके खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस सूची में बार क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल विलाटा, सैनिक कान्वेंट प्राइवेट विद्यालय सुनवाहा, ज्ञान भारती विद्या मंदिर भौगाना, बीएल कान्वेंट स्कूल बिल्ला, एमकेजी पब्लिक स्कूल बार व निर्देश पब्लिक स्कूल बार का नाम शामिल है।
विज्ञापन


मांगी गई है सूचना
शासन द्वारा मांगी गई सूचना के क्रम में विगत रोज सभी खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी करके उनके क्षेत्र में अमान्य विद्यालयों के खिलाफ अभी तक की गई कार्रवाईयों की सूचना शासन से निर्धारित प्रारूप पर मांगी है। दो जुलाई से विद्यालय खुलने हैं, इसके बाद से जनपद में संचालित सभी अमान्य विद्यालयों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
- मायाराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें