फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्या: महरौनी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन के लिए शुरू हुआ निर्माण और फिर ठप
विज्ञापन

महरौनी। महरौनी कस्बे के मुख्य मार्ग का निर्माणकार्य डेढ़ साल से रुका पड़ा था। विगत 6 मार्च को ठेकेदार ने जेसीबी से सड़क खोदने का कार्य शुरू किया तो शहरवासियों में आसा जागी, लेकिन फिर से रोड का निर्माणकार्य ठप हो गया। लोगों में इस बात की चर्चा जोर शोर से शुरू है।
गौरतलब है कि महरौनी कस्बे के मुख्य मार्ग का निर्माण कार्य विगत डेढ़ वर्ष से विभागीय अधिकारियों की उदासीनता व ठेकेदार की लापरवाही से अटका पड़ा है। रोड में जगह-जगह गड्ढे धूल व गिट्टी उखड़ चुकी है, जो लोगों को चोटिल करने व धूल से दमा जैसी घातक बीमारियों का कारण बनी हुई है। इसे लेकर सैकड़ों प्रार्थना पत्र भी दिये गये, ताकि कार्य समय से प्रारंभ हो सके। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों एवं ठेकेदारों की तरफ से आये दिन आश्वासन मिलते रहे। जबकि हकीकत में कहीं भी कोई कार्य होता नजर नहीं आया।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा नगर वासियों की परेशानी व बाजार में उड़ते धूल के गुबारों से दुकानदारों को राहत पहुंचाने के लिए सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जबकि नगर पंचायत को पीडब्लूडी के निर्माण कार्य होने या न होने से कोई सरोकार नहीं है, फिर भी नगरवासियों की परेशानी को देखते हुए अपने खर्चे से पानी डालकर लोगों को धूल से निजात दिलाने का कार्य आज भी शुरू है। सड़क निर्माण कार्य में न तो पीडब्लूडी विभाग के अधिकारी रुचि ले रहे हैं और न ही प्रशासन को नगर महरौनी की इस विकराल समस्या से कोई मतलब है। इसके फलस्वरूप आज स्थिति जस की तस बनी हुई है ।
विज्ञापन

विगत 6 मार्च मंगलवार को नगर के टीकमगढ़ रोड स्थित चकबंदी आफिस के पास से बानपुर चौराहे तक जेसीबी द्वारा पुरानी रोड की खुदाई कर दी गयी। इसके बाद न तो कोई रोड पर कार्य हुआ है और न ही खोदी गयी गिट्टी की कुटाई की गयी है। इससे पहले जो चलने लायक सड़क थी। वह भी खोद कर उसे और खतरनाक बना दिया है। इस वजह से चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों में कार्य शुरू होने की बड़ी बेसब्री से इंतजार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें