फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी का शिकार शर्मा मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदइंतजामी का शिकार शर्मा मार्केट
विज्ञापन

ललितपुर। पुराने बस स्टैंड के पास स्थित नगर पालिका परिषद का स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन शर्मा मार्केट (सुपर मार्केट) बदइंतजामी का शिकार है। यहां न तो पीने का पानी और न ही मूत्रालय की व्यवस्था है। यही नहीं, मार्केट शराबियों का अड्डा बन गया है। इसका विपरीत असर दुकानदारों की ग्राहकी पर पड़ रहा है।
नगर पालिका परिषद ने करीब दो दशक पहले पुराने बस स्टैंड के पास सुपर मार्केट की स्थापना की थी। इसमें पार्किंग से लेकर सभी प्रकार की बुनियादी सुविधाओं का वादा दुकानदारों से किया गया था, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि, इस बाजार का नाम जरूर बदल दिया गया है। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाष जायसवाल ने इस मार्केट का नाम स्व. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बृजनंदन शर्मा मार्केट रख दिया है। लेकिन, मार्केट में सुविधा बढ़ाने के लिए कुछ नहीं किया गया है। इस बाजार में न तो पीने का पानी है और न ही मूत्रालय। बाजार के आगे के हिस्से में बरामदे में कुछ दुकानदारों ने जाली लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। वहीं, बाजार में पीछे की ओर बरामदे में आवारा जानवरों का डेरा बना रहता है। इस कारण कई जगह गोबर के ढेर लगे हैं तो कुछ लोगों ने बरामदे को ही प्रसाधन स्थल बना दिया है। इतना ही नहीं, यहां सुबह से ही शराबी एकत्रित होने लगते हैं, इसका विपरीत असर ग्राहकी पर पड़ रहा है। इससे दुकानदारों में पालिका के प्रति असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन



सफाई के नाम पर होती औपचारिकता
सफाई के नाम पर रस्म अदायगी हो रही है। इधर-उधर सफाई कर कचरा नाली में डाल दिया जाता है। दुकानदार के बगल में बरामदे को कुछ लोगों ने पेशाबघर बना दिया है। इसकी दुर्गंध से दुकान में बैठना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बाजार में रेडीमेड मूत्रालय रखवाने की मांग की है।
बंटी जैन
दुकानदार


बाजार में हो रहा अतिक्रमण
सुपर मार्केट नाम का रह गया है। जगह-जगह अतिक्रमण हो गया है। कुछ दुकानदारों ने बाजार के बरामदे में ही जाली लगाकर अतिक्रमण कर लिया है। इससे बाजार की सुंदरता बिगड़ रही है।
विज्ञापन

सरोत्तम सिंह


बाजार की बजबजा रही नाली
बाजार में नाली बजबजा रही है। मूत्रालय के अभाव में लोग इधर-उधर प्रसाधन करते हैं। बाजार के आगे प्रकाश व्यवस्था नहीं की गई है और न ही पेवरब्रिक्स लगाए गए हैं। नाली ढकने के लिए रखे गए सीमेंट सीट कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
आशीष अग्रवाल
विधि प्रवक्ता
पहलवान गुरूदीन विधि महाविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें