प्रधानमंत्री फसल बीमा को लगेंगे 46 गांवों में शिविर
ललितपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले में न्यायपंचायतवार 46 गांवों में फसल बीमा शिविर लगाए जाएंगे। इसमें गैर ऋणी किसानों को उक्त फसल बीमा कराने का लाभ मिल सकेगा। यदि किसानों की फसल मौसम के प्रभाव के कारण या किसी प्राकृतिक आपदा के कारण बर्बाद होती है, तो प्रधानमंत्री फसल बीमा के अंतर्गत किसानों को लाभ मिल सकेगा।
उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा के लिए जनपद में न्यायपंचायत के अंतर्गत 18 दिसंबर को विकास खंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम रोड़ा, बिरधा के अंतर्गत खितवांस, बार के अंतर्गत कस्बा बार, तालबेहट के अंतर्गत ग्राम खांदी, महरौनी के अंतर्गत सिलावन में यह शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक लगाया जाएगा। 19 दिसंबर को विकास खंड जखौरा के अंतर्गत ग्राम दैलवारा में, बिरधा के अंतर्गत ग्राम जीरोन में, बार के अंतर्गत ग्राम पारौनी में, तालबेहट के अंतर्गत ग्राम धनगौल में महरौनी के अंतर्गत ग्राम खिरिया लटकनजू में ओर मड़ावरा के अंतर्गत ग्राम गौना में शिविर आयोजित होगा। 21 दिसंबर को ग्राम लखनपुरा, डोंगराकलां, बिल्ला, पूराकलां, गुढ़ा व पारौल में शिविर आयोजित होगा। 22 दिसंबर को ग्राम थनवारा, सिमरधा, बानपुर, सुनौरा, सैदपुर व सौरई में शिविर लगेंगे। 25 दिसंबर को ग्राम बुढ़वार, कल्यानपुरा, कैलगुंवा, विरधा, सिंदवाहा में शिविर आयोजित होंगे। 26 दिसंबर को ग्राम सिरसी, जाखलौन, सेरवांसकलां,नाराहट में शिविर आयोजित होंगे। 27 दिसंबर को ग्राम ननौरा, बिरधा में शिविर लगेंगे और 28 दिसंबर को ग्राम लागौन में, मड़वारी, जखौरा व बालाबेहट में शिविर लगाए जाएंगे।