फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिनों से नहीं निकली धूप, सर्द हवाएं भी चल रहीं खूब

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिनों से नहीं निकली धूप, सर्द हवाएं भी चल रहीं खूब
विज्ञापन

ललितपुर। बीते दो दिनों से सर्दी के मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया है। आसमान में छाए बादलों ने धूप का रास्ता रोक दिया है तो वहीं पूरे दिन चल रही सर्द हवाओं ने लोगों को सर्दी के शबाब पर पहुंचने की ओर इशारा कर दिया है। जहां लोगों को सर्दी बचने के लिए गर्म कपड़ों व सावधानी की जरूरत है, तो वहीं बदलते इस मौसम ने जिला प्रशासन व नगर पालिका को सहाय व राहगीरों को सर्दी से बचाव की मद्द पहुंचाने के लिए कमर कस लेने का संकेत दे दिया है।
सुबह-शाम पढ़ने वाली सर्दी अब अपने शबाब पर पहुंचने लगी है। बीते मंगलवार और बुधवार का दिन शहरवासियों को धूप नसीब नहीं हुई। दो दिनों से छाए बादलों व सर्द हवा के साथ-साथ बुधवार की सुबह बारिश की बूंदा-बांदी भी हुई। घरों से लोग खुद को गर्म कपड़ों में पैक करके निकले और बाजार में हलचल भी पहले से कम देखने को मिली। मौसम के बदलते मिजाज से साफ पता चलता है कि जल्द ही कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार तो अगले दो दिनों यानि शुक्रवार तक इसी तरह बादल छाए रहेंगे और धूप नहीं निकलेगी। अगले सप्ताह की शुरुआत में हलकी बारिश होने के आसार हैं और पारा लुड़ककर 12 से 10 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
विज्ञापन

मतलब साफ है कि आने वाले दिनों में शहर में हाड़ कपाने वाली सर्दी पड़ सकती है। जिला प्रशासन व नगर पालिका को जल्द ही अपने स्तर की तैयारियां पूर्ण कर लेनी चाहिए, आमजन को समस्या का सामना नहीं करना पड़े। सर्दी से बचने का सुरक्षा व सावधानी ही मात्र उपाए हैं। गर्म कपड़ों से खुद हो अच्छी तरह ढककर और खाने-पीने का ध्यान रखकर सर्दी से खुद को बचाया जा सकता है। वहीं ऐसे भी लोग असहाय लोग होने है जिनके पास गर्म कपड़े नहीं होते हैं और मकान नहीं होने के कारण कड़ाके की सर्दी में भी खुले आसमान में सोना पड़ता है, ऐसे लोगों की सर्दी से बचाव की जिम्मेदारी जिला प्रशासन व नगर पालिका की होती है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किए जाते हैं तो वहीं सार्वजनिक स्थलों व मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही राहगीरों व बेघर लोगों को रात बिताने के लिए रेन बसेरा में पनाह दी जाती है। जिला प्रशासन भी गरीबों को कंबल वितरित कराता है और तहसील प्रशासन द्वारा गांवों व अन्य स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की जाती है।

इन जगहों पर अलाव जलाती है नगर पालिका
सरकारी आंकड़ों के अनुसार नगर पालिका स्थानीय लोगों व राहगीरों की सुविधा के शहर के लगभग 20 सार्वजनिक जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराती है। इसमें सुपर मार्केट, सदर कोतवाली के सामने रैनबसेरा, श्रीतुवन मंदिर चौराहा, सिद्घी फार्मेसी के पास, श्रीवर्णी जैन चौराहा, कपिल गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, आजाद चौक, मवेशी बाजार, कैलगुंवा तिराहा, चौकाबाग, कटरा बाजार, इलाइट चौराहा, क्षेत्रपाल मंदिर के पास, कचहरी परिसर में कैंटीन व जिला बार सभागार कक्ष के पास और मुहल्ला अजीतापुरा समेत आदि स्थान शामिल हैं। इसी तरह तहसील प्रशासन द्वारा शहर में रेलवे स्टेशन, जिला चिकित्सालय और वीर सावरकर चौक पर अलाव की व्यवस्था की जाती है।
विज्ञापन


बच्चों व वृद्घों को बचाव की अधिक आवश्यकता
सर्दी में सबसे ज्यादा समस्या बच्चों और वृद्धों को होती है, इसलिए आमजनों की तुलना में अधिक बचाव की आवश्यकता है। सर्दी से बच्चों को नमोनिया होने की संभावना है, इसके लिए बच्चों को पूरी तरह गर्म कपड़ों में ढककर रखें और ठंडे पदार्थ खाने में नहीं दें। यदि बच्चों को खांसी व जुखाम के साथ हपान जैसे स्थिति बनती है, तो यह नमोनिया के लक्षण होते हैं। इसलिए समय से इसका उपचार भी कराएं। इसके अलावा सर्दी में वृद्घों को एलर्जी, अस्थमा व स्वांस जैसे समस्या होती है। इसके साथ ही हाथ-पैर में जोड़ों का दर्द भी बड़ जाता है। सर्दी से बचने के लिए अदरक, काली मिर्च, हल्दी आदि का काढ़ा सभी को पीना चाहिए और सभी गर्म कपड़े पहनकर ही निकलें।
-डा.अमित चतुर्वेदी
वरिष्ठ फिजीशियन, जिला अस्पताल ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें