टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य पर पुरस्कार व खराब पर मिलेगा दंड
ललितपुर।
जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। इसमें जिलाधिकारी मानवेंद्र द्वारा जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा की गई।
जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि वर्ष 2016-17 में 5074 लाभार्थियों के सापेक्ष केवल 3283 का ही भुगतान किया गया, जबकि 1791 लाभार्थियों का भुगतान अभी भी शेष है। एमसीटीएस पोर्टल पर मदर एवं चाइर्ल्ड रजिस्ट्रेशन कम प्रगति होने पर अरवन हेल्थ सेंटर के ऑपरेटर एवं जिला महिला चिकित्सालय के ऑपरेटरों कोे निर्देशित किया गया कि उक्त कार्य अतिशीघ्र पूर्ण करें तथा प्रसव लाभार्थियों का भुगतान कार्ययोजना बनाकर अतिशीघ्र भुगतान करें। उन्होंने हाई रिस्क प्रैगनेन्सी की समीक्षा करते हुए कहा कि मानक के अनुसार एचआरपी चिह्नित किए जाएं। जिन एएनएम द्वारा रिपोर्ट प्रेषित नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएं। आईडीएसपी कार्यक्रम के अंतर्गत रेल्वे हॉस्पिटल द्वारा सर्वेलैन्स रिपोर्ट न प्रेषित किये जाने पर असंतोष व्यक्त करते हुए अग्रिम कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सघन मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण तथा पल्स पोलियो अभियान में ग्राम प्रधानों का अधिक से अधिक सहयोग लिया जाए तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली एएनएम को पुरस्कृत भी किया जाए। यह भी कहा कि जिन आशाओं का कार्य अच्छा नहीं है उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन ग्रामों में चौपाल लगायी जा रही है, वहां चौपाल प्रारंभ होने से पूर्व पहुंचकर स्वास्थ्य कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण व दवायें वितरित की जाएं। जिलाधिकारी द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षकों से उनके द्वारा किये गये कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण कुमार लक्ष्कार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्साधीक्षक डॉ. हरेंद्र सिंह चौहान, डा. मुकेश चंद्र दुबे, डा. अजय भाले, डा. डीसी दोहरे, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. जेएस बक्शी अपर मुुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री ब्रह्मचारी दुबे, जिला कार्यक्रम अधिकारी बीएल गुप्ता, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी केबी मिश्र एवं व समिति के अन्य समस्त सदस्य उपस्थित रहें। बैठक का संचालन डा. डीसी दोहरे नोडल अधिकारी एनएचएम द्वारा किया गया एवं बैठक के अंत में डॉ. प्रताप सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ललितपुर द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।