फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच की समस्या नहीं होने से वार्डवासी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुले में शौच की समस्या हल नहीं होने से वार्डवासी नाराज
विज्ञापन

वार्ड नंबर चौबीस लक्ष्मीपुरा
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 24 लक्ष्मीपुरा के वाशिंदे खुले में शौच की समस्या का निवारण नहीं होने से नाराज हैं। यहां महीनों से सामुदायिक शौचालय में ताले पड़े हैं। वहीं, सड़क, नाली की साफ-सफाई, परिवहन व्यवस्था, टैक्सी स्टैंड एवं अतिक्रमण भी लोगों की परेशानी का कारण बने हैं।
शहर में जब से वनवे व्यवस्था शुरू हुई है, तब से मुहल्ला लक्ष्मीपुरा में वाहनों का दबाव बढ़ गया है। यहां की मुख्य सड़क बारह में करीब दस घंटे व्यस्त रहती है। कई बार तो जाम जैसे हालात बन जाते हैं। जिसमें स्थानीय लोगों को इससे जूझना पड़ता है। वहीं, खुले में शौच की समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है। डा. राजकुमार की हास्पिटल के पास सामुदायिक शौचालय की मरम्मत करा दी गई है, लेकिन नगर पालिका के अधिकारी इसे अब तक चालू नहीं करा सके हैं। इससे तमाम परिवारों के सदस्यों को शहजाद नदी के पास खुले में शौच के लिए जाना पड़ता है। इसके अतिरिक्त टैक्सी स्टैंड, अतिक्रमण गंभीर समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

....
व्यवस्थित किया जाए टैक्सी स्टैंड
शहर का समुचित तरीके से विकास नहीं हुआ है। मेन सड़क पर ही टैक्सी स्टैंड संचालित होने लगा है। इस वजह से लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है, साथ ही दुर्घटना की भी संभावना रहती है। जो चेयरमैन बने वह टैक्सी स्टैंड को व्यवस्थित करें और सड़क निर्माण, मार्ग प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई करें।
आनंद शर्मा
दुकानदार
......
खंभों के अभाव में लटक रहे बिजली के तार
डा. राजकुमार के हास्पिटल के पास से आगे बिजली के खंभे नहीं हैं। इस वजह से बिजली की तार यूं ही झूलते रहते हैं। कई बार इनमें फाल्ट हो जाता है। दो पंचवर्षीय से यह समस्या जस की तस बनी हुई है। स्वच्छ भारत कार्यक्रम में महज औपचारिकता की जा रही है। ऐसा चेयरमैन चाहिए जो अपने लिए कम और शहर के लिए ज्यादा सोचे।
काशीराम सेन
युवक
.....
पांच साल में नहीं बन पाई स्कूल की सड़क
पीएन स्कूल एवं रिमझिम होटल वाली सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। इस सड़क पर बने गड्ढों से होकर वाहन निकालने में पूरा शरीर हिल जाता है। अन्य सड़कें भी नहीं बन पाई हैं। इसके अलावा शहजाद नदी में खुले में शौच बड़ी समस्या बनी हुई है। ऐसा चेयरमैन चाहिए जो सड़क, साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दे।
विज्ञापन

नसीर
लकड़ी कारोबारी
.....
सुम्मेरा तालाब की हुई अनदेखी
शहरवासियों का सुम्मेरा तालाब से जुड़ाव धार्मिक आस्था को लेकर है। भगवान का जल विहार कराया जाता है तो यहां का प्रदूषित पानी देखकर काफी तकलीफ होती है। वहीं, परिवहन व्यवस्था ठीक नहीं है। शहर में वाहन आड़े तिरछे खड़े रहते हैं। तो फुटपाथियों की समस्याओं पर किसी की नजर नहीं है। ऐसा चेयरमैन चाहिए जो सड़क को अतिक्रमण मुक्त करते हुए फुटपाथियों को व्यवस्थित करें। ठेले वालों के साथ आए दिन नाइंसाफी होती है।
भगवान दास
दुकानदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें