फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावियों का आयोजित होगा सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेधावियों का होगा सम्मेलन
विज्ञापन

ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक में मेधावियों का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि परिषद की इकाइयों का पूरे जिले में गठन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक राहुल राजपूत ने कहा कि जिले में छात्रों का भरोसा एक मात्र संगठन विद्यार्थी परिषद पर ही है। परिषद के सदस्य भी छात्र-छात्राओं की समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्पर रहते हैं। प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप ने कहा कि जिले में विद्यार्थी परिषद के मजबूत संगठन खड़ा करने के लिए सभी जगह इसकी इकाई गठित करें। उन्होंने नये शैक्षिक सत्र के दौरान आने वाली छात्रों की समस्याओं पर नजर रखते हुए उनकी हर संभव मदद करें, जिससे उनका जुड़ाव परिषद से हो सके। इस मौके पर प्रांत सह मंत्री प्रवीन लखेरा, राजा चौहान, दिलीप, अनुज भार्गव, योगेंद्र प्रताप सिंह, चंचल बुंदेला, साहब सिंह बुंदेला, संचित कुशवाहा, रूपेश गुप्ता, दिनेश राजपूत, राहुल भास्कर, हरेंद्र राजा, अजय प्रताप, रूद्रप्रताप, पंकज अग्निहोत्री, सौरभ जैन दुर्गा प्रताप राजपूत, पवन राजपूत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें