फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: रेलवे स्टेशन पर 204 बेटिकट यात्री पकड़े

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों की जांच करते  सीटीआई व अन्य टीम के सदस्य। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट और अनियमित यात्रियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 19 ट्रेनों की जांच की गई। कुल 204 यात्री बिना वैध टिकट के पकड़े गए और उनसे 1,74,625 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर यह अभियान बुधवार को चला। मंडल वाणिज्य प्रबंधक झांसी पंकज त्रिपाठी और सीटीआई एमएल मीणा ने इसका नेतृत्व किया। अभियान के तहत स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर जांच दल तैनात थे। बिना टिकट किसी भी व्यक्ति को स्टेशन परिसर में प्रवेश या बाहर निकलने नहीं दिया गया। इस कार्रवाई से बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। चेकिंग टीम को देखकर टिकट खिड़की पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। जांच दल ने 19 ट्रेनों में सघन जांच की, जिनमें पंजाब मेल और छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल थीं। महिला एवं दिव्यांग कोचों की भी विशेष रूप से जांच की गई।
मुख्य टिकट निरीक्षक संजय सोनकर, मनीष शुक्ला, जमशेर खान और संजीव श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। उप मुख्य टिकट निरीक्षक रवि राय, अरुण कुमार राय, अमीर उद्दीन और सुनील चौधरी भी अभियान में शामिल थे।
विज्ञापन

000000000
रेलवे का संदेश
पीआरओ रेलवे झांसी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यात्रियों से वैध यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें