फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेती नगर पालिका, वीरसावरकर को मिलेगा सम्मान.

विज्ञापन
विज्ञापन
चेती नगर पालिका, वीर सावरकर को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

खबर छपने के बाद लगाई रैलिंग, किया जा रहा सौंदर्यीकरण
महापुरुर्षों की प्रतिमाओं की होगी साफ-सफाई, रंगरोगन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर धूल व गंदगी से महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण के प्रति आखिरकार नगर पालिका चेत ही गई है। पूरे शहर में स्थापित महापुरुर्षों व शहीद स्मारकों को साफ-सफाई के बाद रोशनी से सराबोर किया जाएगा, वहीं गत शहर के सावरकर चौक पर स्थापित वीर सावरकर की प्रतिमा को भी सम्मान दिया जाएगा। वीर सावरकर की प्रतिमा के चारों ओर टूटी पड़ी बाउंड्री की मरम्मत कर यहां स्टील युक्त रैलिंग लगाना शुरू कर दिया है। जबकि पार्कों में सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में मुख्य चौराहों व तिराहों पर आधा दर्जन से अधिक महापुरुर्षों की प्रतिमाएं, स्मारक स्थल व पार्क स्थापित हैं। इनमें कुछ अमर शहीद की प्रतिमाएं व देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महापुरुष की प्रतिमाएं स्थित हैं। राष्ट्रीय त्यौहार नजदीक आने के बाद भी नगर पालिका व जिला प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसे लेकर अमर उजाला द्वारा शुक्रवार को पेज नंबर दो पर राष्ट्रीय त्यौहारों पर ही याद आते महापुरुष शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद नगर पालिका ने स्वतंत्रता दिवस आने से तीन दिन पहले ही उक्त खबर का संज्ञान लेते हुए शहर के सभी महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों की साफ-सफाई व रंगरोगन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं। साथ ही सावरकरचौक पर स्थापित वीर सावरकर की प्रतिमा के चारों ओर बनाई गई महीनों से टूटी पड़ी बाउंड्री के स्थान पर स्टील की रैलिंग लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। वहीं यहां फुब्बारे को भी दुरुस्त करने का कार्य किया जाएगा और पार्क में पौध रोपण किया जाएगा। वहीं यहां वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए स्टील की सीढ़ी भी लगाने का प्रस्ताव है। वहीं शहर के अन्य स्थलों पर महापुरुषों की प्रतिमा पर रंगरोगन के साथ स्वतंत्रता दिवस के लिए रोशन करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें