फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंद सागर बांध में बहाई जा रही पूरे मुहल्ले की गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद सागर बांध में बहाई जाएगी गंदगी
विज्ञापन

- शौचालय का निर्माण कार्य रोके जाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। शहर के मोहल्ला लेड़ियापुरा में गोविंद सागर बांध के तिराहे पर नगर पालिका द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। क्षेत्र के पूर्व पार्षद व कुछ स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर शौचालय के निर्माण कार्य को रोके जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायत कर्ताओं का आरोप है कि इलाके की नालियों का गंदा पानी नगर पालिका द्वारा गोविंद सागर बांध में छोड़ा जाता है। अब यहां पर शौचालय का निर्माण हो रहा है तो इसकी पूरी गंदगी भी बहकर बांध में ही जाएगी। इसके अलावा शौचालय के सामने ही देशी शराब के ठेके की दुकान भी है। इस कारण यहां पर पूरे दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है। शौचालय बनने के बाद भी इन शराबियों की वजह से आम जनता उसका उपयोग भी नहीं कर सकेगी। शिकायत कर्ताओं ने शौचालय निर्माण का स्थल बदले जाने और नाली की गंदगी को गोविंद सागर बांध में गिराने से रोके जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में पूर्व पार्षद इदरीश राईन समेत मानकुंअर, कमल, नेहा, करन, मरीष कुमार, परम, गणेश, प्रियंका कुशवाहा, विक्रम, आरती, श्यामबाई व उर्मिला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें