फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहमानों का सत्कार करना तो दूर पड़े हैं जान के लाले

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेशी पक्षियों को पड़े जान के लाले
विज्ञापन

सचल दल गठित करने के बाद भी नहीं लगा शिकार पर अंकुश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। देश की संस्कृति विदेशी मेहमानों के स्वागत सत्कार करने की है, लेकिन जिले में इसके विपरीत काम हो रहा है। विदेशी मेहमानों की मेहमान नवाजी करना तो दूर विभागीय अफसर उन्हें सुरक्षा तक नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उनकी जान पर बन आई है। हमारे देश की संस्कृति में मेहमानों को भगवान का दर्जा दिया गया है, जब किसी के घर में कोई मेहमान आता है तो उसकी खूब खातिरदारी की जाती है, लेकिन जिले में विदेशी पक्षियों के मामले में ठीक इसके विपरीत व्यवहार हो रहा है। विदेशी पक्षियों की सुरक्षा के मामले में कागजी घोड़े दौड़ाए जा रहे हैं। जिससे पक्षियों के शिकार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
बता दें कि इस समय जिले के राजघाट बांध, गोविंद सागर बांध, शहजाद बांध, माताटीला सहित कई तालाबों में विभिन्न प्रजातियों के विदेशी पक्षियों ने डेरा जमा रखा है। इनमें प्रमुख रूप से सींकपर, टिटहरी, नीलसर, लालसीर, डुबडुबी, नकटा, अंधा बगला, छोटी सिल्ही, गाय बगला, गुगराल, चमचा बाजा, पटोखा बगला, चेता बगला, तिदारी बतख, लालसर आदि शामिल हैं। डीएफओ गोविंद शरण ने सचल दल को उनकी सुरक्षा में लगाया है। वहीं, ललितपुर रेंज के कर्मी भी लगे हुए हैं। इसके बाद भी शिकारी पक्षियों का शिकार करने में कामयाब हो रहे हैं।
विज्ञापन

......
हॉफ रहा सचल दल
वन विभाग ने अवैध खनन, पेड़ों के कटान सहित नियम विपरीत हो रहे कार्यों को रोकने के लिए सचल दल गठित किया है। इस टीम को एक वाहन भी मुहैया कराया गया है। लेकिन, वह वाहन छापेेमारी के लायक नहीं रहा है। यही नहीं, सचल दल को डीजल की कमी से जूझना पड़ रहा है, जिससे दल सक्रिय भूमिका अदा नहीं कर पा रहा है। यदि इसी तरह विभाग की स्थिति बनी रही तो शायद ही विदेशी मेहमान अपने देश सुरक्षित लौट पाएंगे।
......
कराया जा रही पैदल गश्त .......
वाहन की आवाज सुनकर शिकारी मौके से भाग निकलते हैं। अब विभाग द्वारा पैदल गश्त कराने पर विचार किया जा रहा है। जहां तक डीजल की बात है तो बजट की कमी तो है ही, इसके बाद भी डीजल की व्यवस्था वाहनों में कराई जा रही है। वहीं, पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर पक्षियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

गोविंद शरण
डीएफओ ललितपुर।

वन कर्मियों ने चेक किए ढाबा
वन विभाग के कर्मियों ने पक्षियों के शिकार की हकीकत जानने के लिए गोविंदसागर बांध के आसपास के ढाबे व गांवों का निरीक्षण किया। इनमें ग्राम घटवार, निवाई, बम्हौरीकलां, मसौराकलां शामिल हैं। दल में वन दरोगा अनूप श्रीवास्तव, कमलापत, ह्देश श्रीवास्तव, हनुमत सिंह यादव, लक्ष्मण प्रसाद, देवेंद्र यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें