फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक वोट स्वजातीय तो अन्य जातियां जीत का आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
थोक वोट स्वजातीय तो अन्य जातियां जीत का आधार
विज्ञापन

ललितपुर। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार स्वजातीय वोट को पूंजी तो अन्य जातियों को जीत का आधार मान रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी के लिए मुहल्ला पिसनारी, रामनगर, वंशीपुरा, खिरकापुरा, चौबयाना, आजादपुरा मुहल्ले पूंजी हैं तो सपा उम्मीदवार संध्या सुड़ेले पार्टी से जुड़े यादव, मुस्लिम व ब्राह्मण पूंजी मान रही हैं। इसी तरह भाजपा की रजनी साहू के लिए साहू व वंदना कडंकी के लिए जैन को पूंजी के रूप में देखा जा रहा है।
पिछले दिनों नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व पार्षद पद के लिए मतदान हुआ था। सुबह से लेकर शाम तक जातिगत फार्मूला पर उम्मीदवार व उनके समर्थक किसी निष्कर्ष तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं। वार्डों में पड़े वोट को जाति से जोड़कर देखा जा रहा है। इसमें वार्ड नंबर एक सिद्दन में प्राथमिक विद्यालय नेहरू नगर में बूथ क्रमांक पर 69.85 प्रतिशत, बूथ क्रमांक दो पर 62.30 प्रतिशत, बूथ क्रमांक तीन पर 69.81 प्रतिशत मतदान हुआ। जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में बूथ क्रमांक चार पर 62.22 प्रतिशत, बूथ क्रमांक पांच पर 46.56 प्रतिशत, बूथ क्रमांक छह पर 54 प्रतिशत मतदान हुआ है। वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर के मां हजारीलाल पब्लिक स्कूल के बूथ पर 67.79 प्रतिशत, दूसरे बूथ पर 59.24 प्रतिशत, महर्षि बाल विद्या मंदिर में 56.61 प्रतिशत, दूसरे बूथ पर 68.14 प्रतिशत मतदान रहा। वार्ड नंबर आठ जुगपुरा के प्राथमिक विद्यालय में 64.73 प्रतिशत, पूर्व माध्यमिक विद्यालय जुगपुरा में 69.33 प्रतिशत, दूसरे बूथ पर 68.88 प्रतिशत मतदान हुआ। इन वार्डों में भाजपा उम्मीदवार रजनी साहू, वंदना जैन अपने-अपने लिए भरपूर समर्थन का दावा कर रहे हैं। इसके पीछे कारण यह है कि नेहरू नगर में रजनी साहू का निवास है तो वंदना जैन के पति नरेंद्र कडंकी ने गर्मियों के समय टैंकर से जलापूर्ति कराई। इस वजह से उन्हें नेहरू नगर के मतदाताओं ने पसंद किया है। इसके अलावा सपा उम्मीदवार संध्या सुड़ेले, बसपा उम्मीदवार आशा जड़िया, निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी भी वोटरों के बीच अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब हुई हैं। अन्य उम्मीदवार भी वार्ड में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते दिख रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी को मुहल्ला रामनगर, बड़ापुरा, पिसनारी, चौबयाना, खिरकापुरा, आजादपुरा, कसाईमंडी, सदनशाह व गोविंदनगर क्षेत्र से भरपूर मत मिलने की आश है। सपा उम्मीदवार संध्या सुड़ेले मुहल्ला सुभाषपुरा, महावीरपुरा, नेहरूनगर, जुगपुरा, नदीपुरा, सदनशाह, रावतयाना, आजादपुरा, सिविल लाइन क्षेत्र से वोट मिलने की उम्मीद लगाए हैं। निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन मुहल्ला रावरपुरा, सरायपुरा, जगदीश मार्केट के पीछे, गांधीनगर नईबस्ती के साथ शहर के किनारे बसी बस्तियों से वोट की उम्मीद है। भाजपा उम्मीदवार रजनी साहू नेहरू नगर, तालाबपुरा, रावतयाना, चौबयाना के साथ लगभग हर वार्ड में छुटपुट वोट जीत के द्वार तक पहुंचने की संभावना जता रही हैं।
विज्ञापन

ये चला फैक्टर
मुहल्ला नेहरूनगर में पेयजल की समस्या का फैक्टर चला है। इसका लाभ निर्दलीय उम्मीदवार वंदना जैन को मिलता दिख रहा है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार कमला देवी के लिए पूर्व विधायक के सरल व्यवहार को मतदाताओं ने स्वीकार किया है। इसके अलावा जातिगत एवं प्रलोभन का फैक्टर भी सिर चढ़कर बोला है।
विज्ञापन

नहीं चला ये फैक्टर
बसपा उम्मीदवार आशा जड़िया के पति मनमोहन जड़िया व निर्दलीय उम्मीदवार विनीता डोडवानी के पुत्र कपिल डोडवानी, अलका जैन के पति अमित प्रिय जैन व कांग्रेस उम्मीदवार यशोधरा राजे के पति नाती राजा की सामाजिक कार्यों की रुचि का लाभ चुनाव में मिलने की उम्मीद थी। लेकिन, मतदाताओं के मिल रहे रुझानों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सामाजिक कार्यों का जादू वोटरों पर चला नहीं है। इस वजह से उम्मीदवारों को सामाजिक कार्यों का प्रतिफल मिलने की संभावना कम ही है। इसके अलावा सुम्मेरा तालाब का जीर्णोद्घार, गरीब, असहायों के लिए कैंटीन, नगर पालिका को भ्रष्टाचार से मुक्त करने, शहर को वाईफाई से लैस करने के वादे जनता का भरोसा नहीं जीत सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें