फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 दिसंबर को 902 बालिकाएं और 960 बालक देगें विद्याज्ञान की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
10 दिसंबर को 902 बालिकाएं और 960 बालक देगें विद्याज्ञान की परीक्षा
विज्ञापन

ललितपुर। विद्या ज्ञान स्कूल की प्रवेश परीक्षा 10 दिसंबर को आयोजित की जानी है। इस परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर व राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि जनपद के कुल 1,862 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसमें 902 बालिकाएं और 960 बालक शामिल हैं। गौरतलब है कि निजी संस्थान द्वारा संचालित विद्याज्ञान आवासीय स्कूल में बच्चों को कक्षा 06 से 12वीं तक की परीक्षा मुफ्त कराई जाती है। इस विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए पूरे प्रदेश में परीक्षा आयोजित कराई जाती है। 10 दिसंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली में बालिकाओं की परीक्षा होगी, जिसका समय सुबह साढ़े 10 बजे से साढ़े 12 बजे तक का है। प्रथम पाली में तालबेहट, बिरधा व मड़ावरा विकासखंड क्षेत्र की कुल 493 बालिकाएं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर में और विकासखंड महरौनी, बार व जखौरा क्षेत्र की कुल 409 बालिकाएं राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में परीक्षा देंगे। इसी तरह द्वितीय पाली में बालकों की परीक्षा आयोजित होगी, जिसका समय दोपहर साढ़े 12 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक का है। विकासखंड तालबेहट, बिरधा व मड़ावरा क्षेत्र के कुल 496 बालकों की परीक्षा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर और विकासखंड महरौनी, बार व जखौरा क्षेत्र के कुल 464 बालकों की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें