फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिनों तक के लिए स्थगित हुआ शिक्षामित्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने बुुद्धि -शुद्धि यज्ञ करवाया
अनेक संगठनों ने दिया आंदोलन को समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहे शिक्षामित्रों के विरोध प्रदर्शन के छठवें दिन अनेक संगठनों के नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। इस दौरान शिक्षा मित्रों ने सरकार के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के द्वारा क्रमिक भूख हड़ताल भी जारी रखी, इसमें एक शिक्षामित्र की बेटी भी शामिल हुई।
जनपद के समस्त शिक्षामित्र व संगठन संयुक्त रूप से संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में विगत छह दिनों से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के क्रम में शिक्षामित्रों ने पूर्व में मुंडन कराया व अर्धनग्न प्रदर्शन भी किया। अब अनेकों महिला व पुरुष शिक्षामित्र सोमवार से क्रमिक भूख हड़ताल पर भी चले गए हैं, जो मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को सुबह से धरना स्थल पर उर्मिला साहू, माधबी सोनी, रेखा कुशवाहा, शालनी खरे, संध्या दिवाकर, उपासना नरवरिया, शकुन बाई, विनीता जैन, नाथूराम, अरविंद तिवारी, जगभान सिंह यादव, सुजान सिंह निरंजन, नारायण सिंह बुंदेला, रामकिशन, अखिलेश तिवारी, विन्द्रावन निरंजन, कल्पना कौशिक, विशेष शर्मा, गायत्री, किरण कुमारी, राम सिंह कुशवाहा, उमा वाजपेयी, दुर्गेश नंदनी, शोभा राजे, रश्मि, धनीराम, अशोक सिंह चन्देल, आशा शर्मा, भारती शर्मा, मेघा जैन क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठीं। साथ ही शिक्षामित्र नाथूराम की बेटी शिवानी भी अपने पिता के हक के लिए पिता के साथ भूख हड़ताल पर बैठी। इस दौरान पीडब्लूडी संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में केके सिंघल, बीके श्रीवास्तव, संतोष कुमार, बिजेंद्र प्रताप सिंह समेत संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर शिक्षामित्रों का समर्थन करते हुए उनकी मांगों को जायज ठहराया। वहीं, वैकल्पिक शिक्षा केंद्र अनुदेशक आचार्य एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम सिंह यादव ने उपस्थित होकर अपने संगठन के साथ शिक्षामित्रों का सहयोग करने की घोषणा की। इसके अलावा राज्य सभा सांसद प्रतिनिधि राजेश यादव भी शिक्षामित्रों का समर्थन करने पहुंचे और उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों ने विगत 17 वर्षों से सेवा करते हुए सरकारी नौकरी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, उन सेवाओं व कार्यों को भी अयोग्य घोषित किया गया जो विचारणीय है। धरना प्रदर्शन में अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विनोद निरंजन, रामरक्षपाल सिंह, मनीष जैन, प्रफुल्ल जैन ने संबोधित कर शिक्षा मित्रों की हर सम्भव सहयोग करने की बात कही। इसके पूर्व ब्रह्मानंद यूथ के लोगों ने धरने प्रदर्शन में आकर अपना समर्थन दिया। विरोध प्रदर्शन के रुप में शिक्षामित्रों ने बीएसए के कार्यालय के बाहर धरना स्थल पर पंडित आनंद शर्मा व पवन कुमार के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से बुद्धि - शुद्धि यज्ञ करवाया गया। धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षामित्रों का सामूहिक जुलूस पानी की टंकी व सदरकांटा होते हुए श्रीतुवन मंदिर पर पहुंचा। जहां पर सभी शिक्षामित्रों की ओर से अर्जी लगाई गई व मंदिर में प्रसाद चढ़ाया गया। इसके बाद सभी लोग डीएम कार्यालय पहुंच जहां पर मानव संसाधन विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी महेश दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष भगवत सिंह बैस, बृजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह गौर, राघवेंद्र यादव, मालती राजपूत अर्चना, सायना वानो, चांदतारा बानो, महादेवी वर्मा, रूबी, उर्मिला रीना, परवीन, पुष्पा सोनी, सुषमा जैन, अनीता तिवारी, अनीता साहू, प्रमोद साहू, कमल सिंह, ज्योतिप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिनों के लिए स्थगित हुआ विरोध प्रदर्शन
विगत 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद कर दिया था। इस फैसले के विरोध में जनपद के समस्त शिक्षामित्रों के साथ पूरे प्रदेश में शिक्षामित्रों के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन व विद्यालयों की बिगड़ रही शैक्षिक व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के प्रदेश स्तरीय नेताओं से मुलाकात की और कोई ठोस फैसला लेने के लिए 15 दिनों की मोहलत मांगी है। इसी के क्रम में प्रदेशीय स्तर की कार्यकारणी के आवाहन पर जनपद में चल रहा विरोध प्रदर्शन भी आगामी 15 दिनों तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगवत सिंह ने बताया कि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने निर्देशन पर आगामी 15 जुलाई तक के लिए धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है और बुधवार से समस्त शिक्षामित्र सम्बंधित विद्यालयों में पहुंचकर शैक्षिक कार्य करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें