मंडी के बाहर खरीद फरोख्त से पल्लेदार नाराज
ललितपुर। गल्ला मंडी में किसानों को समर्थन मूल्य से कम दाम दिए जाने के साथ ही मंडी से बाहर ही खरीद बिक्री का आरोप लगाते हुए पल्लेदारों ने हड़ताल शुरु कर दी है। हालांकि, इससे मंडी में व्यापार पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ा।
समस्याओं के निराकरण के लिए पल्लेदारों ने अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव के नेतृत्व में मण्डी सचिव को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें आरोप लगाते हुए बताया गया कि नवीन गल्ला मंडी में गेहूं की फसल बेचने पहुंच रहे किसानों को व्यापारियों द्वारा गुमराह किया जा रहा है। व्यापारी मंडी के बाहर ही सभी प्रकार के जिंस की खरीद फरोख्त कर रहे हैं, इससे पल्लेदारों को परेशानी हो रही है। बताया गया कि मजदूरों, टैक्सी संचालकों, पल्लेदारों को भी सीधे तौर पर होने वाली खरीद से काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पल्लेदारों ने आरोप लगाते हुए बताया कि व्यापारी अपना स्वार्थ सिद्ध करने के लिए मजदूरों, पल्लेदारों, टैक्सी संचालकों के शोषण पर उतारु हैं। पल्लेदारों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं को समय से निस्तारण नहीं किया गया तो वह उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे। इस दौरान कल्यान सिंह यादव, श्यामलाल, देवेंद्र राजा, सुशील, रमन, राम प्रसाद, बृजमोहन, कैलाश, आशाराम, रविंद्र कुमार, देवेंद्र राजा, लाखन, साबिर, मुन्ना लाल, मुकेश, विनोद यादव, राजीव रैकवार, नंदलाल, बबली, उमेश कुमार, नसरीन बानो, संजय रायकवार, करन सिंह, सुरेंद्र, लखन, बाबूलाल, राजेंद्र, सुनील, इस्लाम, सुखराम, रामलखन, राजू, रामकिशोर, लखनलाल, सुंदर, भगवानदास, हीरालाल सहित अनेक पल्लेदार उपस्थित रहे।