फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों के लिए दो दिन से लगातार पक रहा है खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
तालबेहट। मध्य प्रदेश की सीमा से सटा होने के कारण जनपद की सीमा अमझरा घाटी पर बाहर से आने वाले मजदूरों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। प्रशासन को वहां आने वाले लोगों को खाने की व्यवस्था के लिए तालबेहट स्थित सामुदायिक रसोई का सहारा लेना पड़ रहा है। दो दिन से दिन भर यहां खाने के पैकेट तैयार किए जा रहे हैं। लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। जनपद की सीमा पर बाहरी प्रांतों से मजदूरों का आना लगातार जारी है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में मजदूर आ रहे हैं। इनको प्रशासन द्वारा बसों या अन्य साधनों से उनके गंतव्य या आगे तक भेजने और खाने का प्रबंध किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार और सोमवार को भारी संख्या में बाहर से मजदूर आ गए, जिससे उनके खाने की व्यवस्था के लिए तालबेहट में प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही सामुदायिक रसोई पर खाने के पैकेट बनाने की व्यवस्था की गई। तहसीलदार श्रीकृष्ण ने बताया कि इस समय तालबेहट सामुदायिक रसोई में प्रतिदिन दो हजार से अधिक खाने के पैकेट बनाए जा रहे हैं। यह पैकेट महेंद्र सिंह महाविद्यालय क्वारंटीन सेंटर में रुके 60, राजकीय दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय तरगुंवा में क्वारंटीन पांच तथा रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय हसारंकलां में क्वारंटीन सेंटर में ठहरे 71, बांसी में क्वारंटीन 30, राजर्षि पुरूषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में क्वारंटीन 49 लोगों के अलावा स्वास्थ्य विभाग और अधिकारियों के निर्देश पर राजमार्ग से भूखे गुजरने वालों का भोजन बनाया जा रहा है। दो दिन से अमझरा और अमरपुर मंडी में खाने के पैकेट भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें