ललितपुर। राशन की दुकानों का निर्माण मनरेगा से कराया जाएगा। भूमि का चयन हो चुका है। इससे पहले राशन की 68 दुकानों का निर्माण हो चुका है। एक दुकान की लागत नौ लाख रुपये है। अब 20 दुकानों के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है।
ग्रामीण इलाकों में राशन की स्थायी दुकानों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्ष 2024-25 में 68 दुकानों के निर्माण की कार्ययोजना तैयार की गई थी। अधिकांश दुकानों का कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 दुकानों के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार की कई है। जिलाधिकारी के माध्यम से भूमि की स्वीकृति के बाद मनरेगा विभाग को निर्माण की जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। राशन की दुकान में गोदाम आदि का निर्माण होता है। साथ ही कोटेदार को नियमित आय का साधन उपलब्ध कराने के लिए इस दुकान में जनरल स्टोर की सामग्री रखकर बेचने की भी शासन ने अनुमति दे दी है।
वर्तमान वित्तीय वर्ष में मनरेगा से राशन की 20 दुकानों का निर्माण हो रहा है। इससे पहले 68 दुकानों का निर्माण हो चुका है। एक दुकान की लागत 9 से 10 लाख रुपये आंकी गई है।
उमेश कुमार मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी।