फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर जारी, फिर बढ़े 20 नए संक्रमित मरीज

विज्ञापन
कोरोना - फोटो : ??????
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 20 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 500 पार पहुंच गया है। संक्रमण ने अब तक जिले के कुल 513 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। इसमें अब तक नौ लोगों की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग भले ही कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने और इससे निपटने के लिए कितने भी प्रयास कर रहा हो, लेकिन उनके सारे प्रयास विफल हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में करीब दो दर्जन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। बावजूद इसके प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
जपनद में लिए गए सैंपल एवं परिणाम
चार अगस्त से पूर्व के कुल 225 परिणाम लंबित हैं। 05 अगस्त को कुल 1129 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1081 नेगेटिव, 37 परिणाम पॉजिटिव तथा 11 परिणाम लंबित हैं। छह अगस्त को कुल 991 सैंपल लिए गए, जिनमें से 939 परिणाम नेगेटिव, 20 पॉजिटिव तथा 32 लंबित हैं। सात अगस्त को कुल 1336 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 1203 निगेटिव, 20 पॉजिटिव तथा 113 परिणाम लंबित हैं।
विज्ञापन

20 नए संक्रमित मरीज
शनिवार को 20 नए संक्रमित मरीज मिले जिनमें शहर के लक्ष्मीपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक और 45 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं।
नई बस्ती निवासी 14 वर्षीय किशोर और 27 वर्षीय युवक, नेहरू नगर का 19 वर्षीय और चंडी मंदिर के पास के तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए, जिनमें एक 65 वर्षीय वृद्ध, 16 वर्षीय किशोर, एवं 22 वर्षीय युवक शामिल हैं। भूमि संरक्षण विभाग का 32 वर्षीय कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया। सिविल लाइन के भी तीन लोग संक्रमित हैं, जिनमें 13 वर्षीया किशोरी, 48 और 50 वर्षीय अधेड़ शामिल हैं। घुसयाना मुहल्ला का भी 45 वर्षीय मरीज है। सुभाषपुरा का 56 वर्षीय युवक संक्रमित पाया गया। बिदुआ कॉलोनी में भी दो लोग संक्रमित निकले जिनमें 29 वर्षीय युवक व 58 वर्षीय युवक शामिल हैं। सूराकलां की 30 वर्षीय महिला और खुरा का 38 वर्षीय युवक और शहर के 47 वर्षीय अधेड़ व 20 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाए गए।
शनिवार को लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट में कोरोना के 20 नए मरीज संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इन मरीजों से संपर्क कर उपचार कराएगी। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें