फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं ने अनिकेत व दसवीं में स्नेहा व चारू ने फहराया परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
बारहवीं ने अनिकेत व दसवीं में स्नेहा व चारू ने फहराया परचम
विज्ञापन

ललितपुर। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन के इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट(आईएसई) 12 वीं एवं इंडियन सर्टीफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) 10 वीं का परीक्षा परिणाम भी जारी कर दिया गया है। इसमें डोमनिक सावियो अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन श्रेष्ठ रहा है। कक्षा 12 वीं में अनिकेत सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है। वहीं, 10 वीं में स्नेहा जैन व महरौनी की चारू साहू ने 95.33 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

शहर में डोमनिक सावियो अंग्रेजी माध्यम (एसडीएस कान्वेंट) में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने 10वीं व 12वी की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 12वीं की परीक्षा में अनिकेत सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके अलावा अवनीश झा ने 95.6 प्रतिशत, राज समैया ने 94 प्रतिशत, आयुषी पंथ ने 94 प्रतिशत अंक विज्ञान वर्ग में प्राप्त किए हैं। वहीं, वाणिज्य वर्ग में महक साहू ने 96 प्रतिशत, श्रद्धा साहू ने 92.4 प्रतिशत, स्वनिल श्रीवास्तव ने 92 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं। 10 वीं की परीक्षा में स्नेहा जैन ने 95.5 प्रतिशत, श्रुति सोनी ने 94.5 प्रतिशत, अक्षत अलया ने 94.16 प्रतिशत, अभिषेक राजपूत ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। माडर्न पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत 10 वीं की छात्रा आंचल संज्ञा ने 84 प्रतिशत, आस्था मिश्रा ने 83.4 प्रतिशत, रोहित कुशवाहा ने 82.8 प्रतिशत, आनंद राजपूत ने 82 प्रतिशत, आलिया अली ने 78.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार कक्षा12 वीं की परीक्षा में आदित्य राजपूत ने 82.75 प्रतिशत, आयुष श्रीवास्तव ने 82 प्रतिशत, सलोनी संज्ञा ने 81.75 प्रतिशत, आकृति जैन ने 81.5 प्रतिशत, जयंत प्रजापति ने 81 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। महरौनी के संत लारेंस स्कूल में अध्ययनरत 10 वीं की चारू साहू ने 95.33 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसके अलावा आयुष वर्मा ने 93.33 प्रतिशत, अदिती वर्मा ने 92.83 प्रतिशत, साकेत सराफ ने 92.83 अंक, रोहित यादव ने 91 अंक, अंशिका जैन ने 89.33 अंक अर्जित किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें