मायावती को प्रधानमंत्री बनाने का लिया संकल्प
बसपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। सिविल लाइन स्थित एक शादीघर में बहुजन समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 63 वां जन्म दिवस मनाया। इस दौरान गठबंधन की ओर से उन्हें प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया।
मुख्य अतिथि चंद्रशेखर अहिरवार व अनिल वर्मा ने कहा कि सपा, बसपा का मजबूत गठबंधन हुआ है, इससे भाजपा, कांग्रेस घबरा गई है। यह गठजोड़ आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 80 में से 78 सीटें जीतेगा। वहीं, सपा नेता तिलक यादव व सपा जिलाध्यक्ष ज्योति लोधी ने भरोसा देते हुए कहा कि टिकट किसी के भी खाते में जाए, हम सब साथ रहेंगे और अधिकृत उम्मीदवार को एक-एक वोट दिलाएंगे। इससे पहले मायावती के जन्म दिन का केक काटा गया, जिसे बाद में कार्यकर्ताओं में बांटा गया। इस मौके पर जुगल कुशवाहा, मोहनलाल रायकवार, संतोष कुशवाहा, फेरनलाल, मेघनाथ, चंद्रभान बेसरा, दयाराम, देवेंद्र मैनवार, कुंदनलाल, करनपाल, धर्मेंद्र, शाकिर अली, अत्तू सरकार, जानकी प्रसाद, सपा की जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, ब्लाक प्रमुख कैलाश यादव, राजेश यादव, गिरधारी यादव, रमेश यादव, गुड्डू यादव, अजीज कुरैशी, रमेश खटीक, फूल सिंह नन्ना उपस्थित रहे। अध्यक्षता कैलाश नारायण कुशवाहा ने की।