जून तक शत प्रतिशत आधार कार्ड करें लिंक
- जिला पूर्ति कार्यालय में कोटेदारों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। बुधवार को जिला पूर्ति कार्यालय में ब्लॉक बिरधा तहसील पाली/ललितपुर के अंतर्गत उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) की बैठक आयोजित हुई। इसमें सभी को तीस जून तक शत प्रतिशत आधार कार्ड फीड कराने के निर्देेश दिए गए हैं।
बैठक में बताया कि प्रत्येक दशा में 30 जून 18 तक शत-प्रतिशत आधार कार्ड फीड किए जाने हैं। इसमें तेजी लाने के लिए ग्राम में मुनादी कराई जाएगी। उचित दर विक्रेताओं को अवशेष आधार कार्ड तीन दिवस के अंदर संकलित कर उन्हें जिला पूर्ति कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। जिन राशन कार्डों के यूनिट आधार कार्ड से लिंक नहीं होंगे। उन्हें माह जून 2018 के बाद राशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है। सभी उचित दर विक्रेताओं को यह भी निर्देशित किया गया कि ग्राम प्रधान से सम्पर्क स्थापित करते हुये उचित दर दुकान स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक कराए। यदि कोई पात्र परिवार अभी भी राशन कार्ड से वंचित है तो उसे जागरुक करते हुये उनके आवेदन ऑनलाईन करने एवं ग्राम पंचायत अधिकारी से सत्यापन कराने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि छूटे हुए पात्र परिवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ दिलाया जा सके।