फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से डीएलएड की परीक्षा देगें 01 हजार 740 अप्रशिक्षित शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से डीएलएड की परीक्षा देगें एक हजार 740 अप्रशिक्षित शिक्षक
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद के डायट व निजी महाविद्यालयों में एनआईओएस के तहत डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 31 मई से दो जून तक तीन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी, जिसमें कुल 1,740 प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। मानव संसाधन व विकास मंत्रालय ने सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए डीएलएड अनिवार्य कर दी है। वर्तमान में जो अप्रशिक्षित शिक्षक विद्यालयों में पढ़ा रहे हैं, उनके लिए एनआईओएस के तहत केंद्र सरकार द्वारा डीएलएड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस सत्र में जनपद के जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान व सभी निजी डीएलएड महाविद्यालयों समेत कुल 1,740 अप्रशिक्षित शिक्षक एनआईओएस के तहत डीएलएड का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इन प्रशिक्षुओं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 31 मई से शुरू हो रही है, जो आगामी दो जून तक आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर तीन केंद्र बनाए गए हैं, जहां उक्त सभी प्रशिक्षु परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में 595 प्रशिक्षु, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर 571 प्रशिक्षु और श्रीवर्णी जैन इंटर कॉलेज केंद्र पर 574 प्रशिक्षु परीक्षा देगें।
विज्ञापन


कैसे होगी सुचिता पूर्ण परीक्षा
31 मई से शुरू होने वाली परीक्षा को सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डायट व बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों के रुप में परिषदीय शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। कक्ष निरीक्षकों के रुप में जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उनमें से कुछ शिक्षकों ने सोसल मीडिया पर तीनों परीक्षा केंद्रों पर तैनात कक्ष निरीक्षकों की सूची जारी कर दी है, जिसमें उनका मोबाइल नंबर तक लिखा हुआ है। इससे कहीं न कहीं परीक्षा की सुचिता पर सवालिया निशान लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें