फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी डीएलएड कॉलेजों में प्रशिक्षुओं से हो रही अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी डीएलएड कॉलेजों में प्रशिक्षुओं से हो रही वसूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद में संचालित हो रहे डीएलएड के निजी कॉलेजों में डायट के नाम पर परीक्षा फीस में प्रशिक्षुओं से अवैध वसूली की जा रही है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर इन निजी कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एबीवीपी ने डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि जनपद में संचालित हो रहे डीएलएड के निजी कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे छात्र-छात्राओं के साथ जमकर अवैध वूसली की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया है कि डीएलएड की परीक्षा फीस मात्र 400 रुपए है, लेकिन इन निजी कॉलेजों में परीक्षा फीस के नाम पर प्रशिक्षुओं से ढाई-ढाई हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। इसी तरह सत्र शुरू होने से पहले भी प्रशिक्षुओं से पांच-पांच हजार रुपए की उगाही की जा चुकी है। इसके साथ ही इन निजी कॉलेजों में इंट्रेंशिफ के नाम पर 500-500 रुपये वसूली जा रहे हैं। एबीवीपी का यह भी आरोप है कि अवैध मांग को पूरा नहीं करने पर प्रशिक्षुओं को प्रैक्टीकल में कम नंबर देने की धमकी दी जाती है। विगत रोज ग्राम पनारी क्षेत्र में संचालित एक निजी कॉलेज से बात की तो उन्होंने सीधा कहा है कि इस अवैध वसूली का हिस्सा डायट में भी जाता है और वहीं देने के लिए यह वसूली की जाती है। परिषद ने छात्रों के हित में इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तरीय जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देते समय जिला संयोजक राहुल राजपूत समेत नगर मंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह, बीपेंद्र सिंह, रोहित मिश्रा, अमित साहू, अमर सिंह तोमर, पवन, महेश साहू, कौशल प्रताप सिंह, अंकित जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें