फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा: 32 उप प्रधान व 24

विज्ञापन
विज्ञापन
मूल्यांकन भी सीसीटीवी की निगरानी में
विज्ञापन

32 उपप्रधान व 248 परीक्षक जांचेंगे 1.52 लाख उत्तरपुस्तिकाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। 17 मार्च से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होना है। इसमें 32 उप प्रधान परीक्षक व 248 परीक्षक 1 लाख 52 हजार 351 उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। एक दिन में कम से कम 11 हजार 200 उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएगीं। मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा।
छह फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा 2017-18 में हाईस्कूल कुल पंजीकृत 24 हजार 125 परीक्षार्थियों में 22 हजार 56 ने परीक्षा दी और कुल 2069 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ी। इसी तरह इंटरमीडिएट में कुल पंजीकृत 14 हजार 695 परीक्षार्थियों में लगभग 14 हजार ने परीक्षा दी। अब बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं और उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जनपद में दोनों कक्षाओं की कुल 1 लाख 52 हजार 351 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है, जिनके लिए उप प्रधान परीक्षक व परीक्षक भी नियुक्त किए जा चुके हैं। हाईस्कूल की 97 हजार 865 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 19 उप प्रधान परीक्षक व 169 परीक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह इंटरमीडिएट की 54 हजार 486 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 13 उप प्रधान परीक्षक व 79 परीक्षा नियुक्त किए जा चुके हैं। मूल्यांकन राजकीय इंटर कॉलेज ललितपुर में किया जाएगा। मूल्यांकन का कार्य 17 मार्च से शुस् होगा जो 31 मार्च तक चलेगा। एक दिन में एक परीक्षक के लिए कम से कम 40 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करना अनिवार्य है। इस हिसाब से हर रोज 11 हजार 200 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सकेगा। मूल्यांकन में जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दुबे मुख्य नियंत्रक और जीआईसी ललितपुर के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी उप नियंत्रक होगें, वहीं संजीव कुमार वर्मा को मूल्यांकन प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप नियंत्रक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षाओं की तरह मूल्यांकन भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा, जो सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। और मूल्यांकन केंद्र पर बाहरी लोगों का प्रवेश और इस बीच परीक्षकों को बाहर जाना भी पूरी तरह से वर्जित रहेगा। परीक्षक मूल्यांकन कक्ष में अपना मोबाइल भी नहीं ले जा सकेगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें